मूडीज ने घटाया भारत के विकास दर का अनुमान, 2022 में ग्रोथ रेट 9.5 फीसदी से घटाकर 9.1 फीसदी किया

मूडीज ने घटाया भारत के विकास दर का अनुमान, 2022 में ग्रोथ रेट 9.5 फीसदी से घटाकर 9.1 फीसदी किया

नई दिल्ली, 17 मार्च। रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत के विकास दर के अनुमान को घटा दिया है। मूडीज ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए भारत के वृद्धि अनुमान को घटाकर 9.1 फीसदी कर दिया। जबकि इसका पहले अनुमान 9.5 फीसदी लगाया गया था। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के चलते दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर दवाब बना हुआ है, जिसका असर आज भारत की इकोनॉमिकल ग्रोथ पर भी देखने को मिला है। इस युद्ध के चलते भारत समेत दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट की स्थिति बनी हुई है तो वहीं क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा पहुंच गया है।

 Moodys slashes 2022 India growth estimate to 9.1%, Know what its means

वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए इंटरनेशनल रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए भारत के विकास दर को 9.5 फीसदी के घटाकर 9.1 फीसदी कर दिया है। मूडीज का कहना है कि महंगे ईंधन और उर्वरक आयात बिल सरकार के कैपिटल खर्च को सीमित कर सकते हैं। मूडीज ने अपनी ग्लोबल मैक्रो आउटलुक 2022-23 में इस अनुमान को लेकर कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण अर्थव्यव्यवस्था के ग्रोथ पर नकारात्मक असर दिखेगा, जिसके कारण इकोनॉमी में तेज गिरावट के आसार दिख रहे हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले ग्लोबल रेटिंग एजेंसी ने भारत के विकास दर का अनुमान 9.5 फीसदी लगाया था। अब इसे घटाकर 9.1 फीसदी कर दिया गया है। वहीं रेटिंग एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा गया कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण हमले का असर दुनियाभर के देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। मूडीज ने कहा कि भारत तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर अधिक संवेदनशील है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+