Money Transfer में गलत अकाउंट नंबर डाल दिया, रिफंड कैसे मिलेगा? SBI ने बताया पूरा प्रोसेस
बैंक अकाउंट से दूसरे खाते में Money Transfer के दौरान गलत अकाउंट नंबर भरने पर रिफंड कैसे मिलेगा? ये सवाल काफी पेचीदा है। हालांकि, अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो SBI ने मदद पाने का पूरा प्रोसेस बताया है।
देश के सबसे बड़े बैंक- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एक यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, कंप्लेन का पूरा प्रोसेस बना हुआ है। बैंक ने आश्वस्त किया है कि समस्या का विवरण बताने पर संबंधित टीम इस पर गौर करेगी।

रवि अग्रवाल नाम के यूजर ने ट्विटर हैंडल (@RaviAgrawa68779) पर लिखा, "प्रिय एसबीआई (@TheOfficialSBI) मैंने गलती से गलत खाता संख्या में भुगतान कर दिया।
उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक के हेल्पलाइन से मिली जानकारी के अनुसार गलत ट्रांजेक्शन के बारे में सारी जानकारी अपनी शाखा को दे दी है। रवि के अनुसार, बैंक शाखा पैसों के रिवर्सल के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे रही है।
रवि ने जब सोशल मीडिया पर फंड को रिफंड करने में मदद की गुहार लगाई तो बैंक ने कहा, "कृपया ध्यान दें कि यदि ग्राहक द्वारा लाभार्थी की गलत खाता संख्या का उल्लेख किया गया है, तो ग्राहक की होम शाखा बिना किसी आर्थिक देनदारी के अन्य बैंकों के साथ अनुवर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी।"
स्टेट बैंक ने रवि को सुझाव दिया कि अगर बैंक ब्रांच में परेशानी हो रही है तो इस संबंध में ऑनलाइन कंप्लेन की जा सकती है। SBI ने कहा, अगर शाखा में रिफंड को लेकर किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो कृपया https://crcf.sbi.co.in/ccf पर विजिट करें।"
नीचे देखिए ट्वीट पर SBI का जवाब-
एसबीआई ने कहा कि crcf यानी कस्टमर रिक्वेस्ट एंड कंप्लेन फॉर्म पर व्यक्तिगत खंड / व्यक्तिगत ग्राहक - सामान्य बैंकिंग / शाखा से संबंधित / प्रश्नों का कोई जवाब नहीं श्रेणी के तहत शिकायत दर्ज करें।
एसबीआई ने कहा है कि फॉर्म में विस्तार से अपनी परेशानी बताएं। भारतीय स्टेट बैंक ने कहा है कि ग्राहकों को गलत ट्रांजेक्शन से जुड़ी समस्या का विवरण बताना चाहिए। संबंधित टीम इस पर गौर करेगी।
Download











Click it and Unblock the Notifications