5 जुलाई को मोदी सरकार पेश करेगी पूर्ण बजट, इन फैसलों पर होगी सबकी नजर

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार शपथ लेने के बाद से एक्शन में आ गई है। सरकार के सारे मंत्री अपने कामों में जुट गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह के अगले दिन कैबिनेट बैठकों का दौर जारी रहा और मोदी 2.0 सरकार ने अपना पहला फैसला लेते हुए किसानों, असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों और शहीदों के बच्चों को तोहफा दिया। सरकार ने घोषणा की कि 5 जुलाई को सरकार अपना पहला पूर्ण बजट पेश करेगी।

 Modi Government will Present Union Budget on July 5, Eyes on Income Tax Slab

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद के बजट सत्र के दौरान मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 5 जुलाई को बजट पेश करेंगी, जिस पर देशभर की निगाहें होंगी। सरकार लोगों को उम्मीद है कि सरकार टैक्स स्लैब में बदलाव कर सकती है।

टैक्स स्लैब पर नजर

मोदी सरकार के इस पूर्ण बजट से सबकों राहत की उम्मीदे हैं। उन्हें उम्मीद है कि सरकार टैक्स स्लैब में बदलाव कर सकती है। हालांकि वित्त मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक जुलाई में पेश होने वाले फुल बजट में टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं होगा दरअसल रेवेन्यू कलेक्शन में कमी के चलते सरकार पहले से दवाब में है, ऐसे में बजट में टैक्स स्लैब में किसी भी तरह के राहत की उम्मीद नहीं है। गौरतलब है कि नई सरकार बनने के बाद सालभर के खर्चों का लेखा-जोखा जारी किया जाता है, जिसे पूर्ण बजट कहते हैं। सरकार इसी दौरान अपने इनकम और खर्च का ब्योरा पेश करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+