अब नहीं छीन पाएगा कोई गरीबों के मुंह का निवाला, मोदी सरकार बंद करेगी सारे रास्ते!
नई दिल्ली। जल्द ही मोदी सरकार की तरफ से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को खत्म करने की योजना बनाई जा रही है। आपको बता दें पीडीएस के जरिए ही देश के गरीब तबके को राशन का वितरण किया जाता है, लेकिन मोदी सरकार अब इसे बंद करना चाहती है। दरअसल, मोदी सरकार की योजना है कि गरीबों को सब्सिडी वाला राशन मुहैया कराने के बजाय अब सीधे लाभार्थियों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएं।

क्यों बंद कर रही सरकार?
मोदी सरकार का कहना है कि हरियाणा और पुडुचेरी में उत्साहजनक परिणाम मिला है। इसी के चलते अब सरकार की योजना है कि इसे पूरे देश में लागू किया जाए। मोदी बोले- हरियाणा में गरीबों को सीधे खाते में पैसा मिल रहा है और पुडुचेरी ने भी अपना पीडीएस सिस्टम बंद कर दिया। वह बोले कि इस मॉडल को अब देश के अन्य राज्यों में भी लागू किया जा सकता है।
खुद पीएम मोदी ने की घोषणा
नरेन्द्र मोदी ने यह इशारा सोमवार को किया। सोमवार को उन्होंने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के भाजपा सांसदों के साथ एक अनौपचारिक चर्चा के दौरान यह बात कही। पीएम मोदी के इस कदम से भ्रष्टाचार से लड़ने में काफी मदद मिलेगी और गरीबों तक उनके हक का पैसा पहुंचेगा।












Click it and Unblock the Notifications