पेट्रोल-डीजल पर निर्यात कर में भारी कटौती, कच्चे तेल के दाम भी हुए कम
नई दिल्ली, 20 जुलाई। केंद्र सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित होने वाले कच्चे तेल के निर्यात पर लगने वाले कर पर अप्रत्याशित कटौती की है। दरअसल जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में कमी आई है उसके बाद केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और जेट ईंधन के दामों पर कर में अप्रत्याशित कटौती की है। सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर 6 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है, बकि एटीएफ पर भी 6 रुपए प्रति लीटर से 4 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई है। वहीं डीजल के दाम में भी 13 रुपए प्रति लीटर की कटौती गई है। घरेलू स्तर पर उत्पादित होने वाले कच्चे तेल पर प्रति टन लगने वाले 23250 रुपए के कर को कम करके 17000 रुपए प्रति टन कर दिया गया है। नए दाम आज से ही लागू हो गए हैं।

बता दें कि सरकार ने ती हफ्ते पहले डीजल, पेट्रोल और विमान ईंधन पर विंडफॉल टैक्स लगाया था। सरकार के इस फैसले से रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा होता,लेकिन सरकार ने अपने फैसले पर ही अब यू टर्न लेते हुए इस टैक्स को वापस ले लिया है। कच्चे तेल के दाम में जिस तरह से बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही थी उसे देखते हुए सरकार ने निर्यात शुल्क को बढ़ाने का फैसला लिया था। घरेलू रिफाइनरी कंपनियां डीजल, पेट्रोल और जेट ईंधन का निर्यात करके मोटा मुनाफा कमा रही थीं लेकिन अब सरकार के फैसले से इन कंपनियां का मुनाफा कम होगा।












Click it and Unblock the Notifications