सुकन्या, पीपीएफ जैसी स्मॉल सेविंग पर सरकार का बड़ा फैसला, ब्याज दरों को लेकर किया ये ऐलान

सुकन्या, पीपीएफ जैसी स्मॉल सेविंग पर सरकार का बड़ा फैसला, ब्याज दरों को लेकर किया ये ऐलान

नई दिल्ली, 30 सितंबर। अगर आपने भी पीपीएफ, सुकन्या स्मृद्धि योजना जैसे स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश किया है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। छोटी बजट योजनाओं के बयाज दरों को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला किया है। केंद्र सरकार ने इन छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का ऐलान किया है। ये लगातार छठी तिमाही है जब ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया है।

 Modi Government Big Decision PPF,Sukanya Samriddhi Yojana like small saving schemes, Interest remain Same
यानी अब अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए सुकन्या स्मृद्धि या पीपीएफ जैसी योजनाओं की वही ब्याज दर होगी, जो पहले से तय है। आपको बता दें कि देश में वर्तमान में 9 तरह की स्मॉल सेविंग स्कीम चल रही है। इन स्कीम में लोगों को सुरक्षित निवेश के साथ गारंटीड रिटर्न मिलता है।


एक नजर मौजूदा ब्याज दरों पर

वर्तमान ब्याज दरों के मुताबिक स्मॉल सेविंग स्कीम पर 1 साल की डिपॉजिट पर 5.5 फीसदी ब्याज, 2 साल के लिए 5.5 फीसदी ब्याज, 3 साल के लिए 5.5 फीसदी ब्याज. 5 साल के लिए 6.7 फीसदी 5 साल के रेकरिंग डिपॉजिट पर 5.8 फीसदी, 5 साल के मंथली पर 6.6 फीसदी, 5 साल के नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट पर 6.8 फीसदी, पीपीएफ पर 7.1 फीसदी, किसान पत्र पर 6.9 फीसदी और सुकन्या समृद्धी योजना पर 7.9 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+