7th pay commission: सियाचिन में तैनात जवानों के लिए बड़ा तोहफा

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने सातवें वेतन आयोग की 34 सिफारिशों को मंजूरी दे दी है और अब 1 जुलाई से यह सातवां वेतन आयोग लागू भी हो जाएगा। सरकार ने सातवें वेतन आयोग में सेना के उन जवानों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है जो सियाचिन में तैनात रहते हैं और देश की रक्षा करते हैं।

7th pay commission: सियाचिन में तैनात जवानों के लिए बड़ा तोहफा

सातवें वेतन आयोग ने सियाचिन में तैनात रहने वाले जवानों को दिए जाने वाले सियाचिन भत्ते को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। प्रस्ताव के अनुसार आर & एच मैक्ट्रिक्स के आरएच मैक्स सेल को दो स्लैब के साथ बढ़ाकर सियाचिन भत्ता 21,000 और 31,500 किए जाने की सिफारिश की गई थी।

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद मोदी कैबिनेट ने सियाचिन की कठिन परिस्थितियों और काफी खतरनाक जगह पर जवानों की तैनाती को देखते हुए सियाचिन भत्ते को बढ़ा दिया गया है। इसे सरकार ने दोगुने से भी अधिक बढ़ा दिया है।

मोदी कैबिनेट ने जवानों और लेवल 8 और उससे नीचे के जेसीओ के लिए सियाचिन भत्ते की मौजूदा 14000 रुपए प्रति महीने को बढ़ाकर 30,000 रुपए प्रति माह कर दिया है। वहीं लेवल 9 और उससे अधिक के अधिकारियों के लिए सियाचिन भत्ता मौजूदा 21,000 रुपए से बढ़ाकर 42,500 रुपए कर दिया गया है।

मोदी सरकार के इस फैसले से सियाचिन में तैनात रहने वाले सेना के जवानों को काफी फायदा होगा। जिन परिस्थितियों में सियाचिन में सेना के जवान अपनी ड्यूटी करते हैं, उसे देखते हुए मोदी सरकार ने उन्हें सातवें वेतन आयोग के तहत ये तोहफा दिया है।

सरकार ने टफ लोकेशन अलाउंस नाम से एक अलाउंस शुरू किया है, जिसमें 3 अलाउंस को एक साथ जोड़ा गया है। इसमें स्पेशल कंपनसेटरी (रिमोट क्षेत्र) अलाउंस, सुंदरबन अलाउंस और ट्रिबल एरिया अलाउंस को जोड़ा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+