चार गुना तक बढ़ जाएगी इंटरनेट स्पीड, सरकार ने की है ये तैयारी

नई दिल्ली। जब भी बात इंटरनेट की आती है तो भारत के अधिकतर हिस्सों में बेहद खराब कनेक्टविटी या फिर कोई भी कनेक्टिविटी नहीं देखने को मिलती है। जहां एक ओर शहरी इलाकों में इंटरनेट तेजी से बढ़ रहा है, वहीं ग्रामीण इलाकों में अभी भी इंटरनेट की दिक्कत है। जहां एक ओर इंटरनेट मुहैया करना बड़ा मुद्दा है, वहीं दूसरी ओर इंटरनेट की स्पीड भी एक बड़ी समस्या है। यूं तो सभी टेलिकॉम कंपनियां अच्छी से अच्छी से इंटरनेट स्पीड देने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन जब ग्लोबल स्टैंडर्ड को देखा जाता है तो यह पता चलता है कि हमारी इंटरनेट स्पीड बेहद खराब है। रिलायंस जियो के 4जी वोल्ट सेवा लॉन्च करने के बाद से सभी टेलिकॉम कंपनियां अपनी इंटरनेट स्पीड सुधारने में जुट गई हैं।

चार गुना तक बढ़ जाएगी इंटरनेट स्पीड, सरकार ने की है ये तैयारी

अब सरकार ने फैसला किया है कि न्यूनतम इंटरनेट स्पीड को सुधारा जाए। इंटरनेट स्पीड का काम होने नेटवर्क, फोन की क्वालिटी, इलाका, वेबसाइट आदि चीजों पर निर्भर करता है। सरकार ने भारत में न्यूनतम इंटरनेट स्पीड को बढ़ाने का फैसला किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक इंटरनेट की न्यूनतम स्पीड को 512 केबीपीएस से 2 एमबीपीएस किए जाने की सरकार की योजना है।

इस तरह इंटरनेट की न्यूनतम स्पीड में करीब चार गुना की बढ़ोत्तरी होगी। रिपोर्ट के अनुसार टेलिकॉम सचिव अरुणा सुंदरराजन ने कहा है कि सरकार ने इंटरनेट मुहैया करना के लिए बहुत कुछ किया है। डिजिटल इकोनॉमी के साथ देश की एक बड़ी आबादी इटंरनेट का इस्तेमाल करना शुरू कर देगी। इसका मतलब है कि टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को पर्याप्त इंटरनेट स्पीड मुहैया करानी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+