भारत में इस साल दूध उत्पादन में 4.75 फीसदी की बढ़ोतरी
नई दिल्ली। भारत में दूध उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इस साल भारत में मिल्क प्रोडक्शन में 4.75 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस साल गर्मियों में भारत में दूध उत्पादन क्षमता बढ़कर 53.77 मिलियन टन पहुंच गई है। साल 2017-18 वित्तीय वर्ष में जहां दूध का उत्पादन 53.77 मिलियन टन पहुंच गया वहीं साल 2016-17 में ये 51.33 मिलियन टन था। यानी भारत में इस साल दूध के उत्पादन में 4.75 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं पूरे साल में भारत में दूध का कुल उत्पादन 163.7 मिलियन टन रहा। कृषि मंत्री के मुताबिक सर्दी के मुकाबले गर्मी में दूध के उत्पादन में तेजी रहती है। इस साल सबसे ज्यादा दूध का उपत्पादन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश में हुआ। हाल के दिनों में भारत में डेयरी सेक्टर के विकास में तेजी आई है। वहीं अंडे के ग्रोथ में भी तेजी देखी गई। साल 2017 में भारत में अंडे के ब्रिकी में 7.4 फीसदी तेजी दर्ज की गई और वो 27.95 बिलियन रहा। तमिलनाडु, अंद्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और हरियाणा में सबसे ज्यादा अंडों का उत्पादन किया गया।












Click it and Unblock the Notifications