आपके लैपटॉप को खराब कर रहा है 'Spectre'बग, MicroSoft ने निकाला सिक्योरिटी अपडेट
नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट ने 'स्पेक्टर बग' को लेकर रविवार को एक और सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है। माइक्रोसॉफ्ट ने ऐसा लैपटॉप, कम्पयूटर और फोन के लिए प्रोसेसर चिप बनाने वाली कंपनी, इंटेल की सुरक्षा में बड़ी खामी सामने आने के बाद की है। बता दें कि हाल ही में इंटेल चिप से दुनिया भर में चलने वाले लैपटॉप और मोबाइल के सिक्योरिटी पैटर्न में स्पेक्टर बग के चलते खतरे की बात कही गई थी।

आपके लैपटॉप को ऐसे नुकसान पहुंचा रहा है ये बग
रिपोर्ट में बताया गया था कि ये स्पेक्टर बग में डिवाइस में पहले से सेव डाटा और पासवर्ड पर अटैक करता है जिससे आपके लैपटाप और जानकारियों को हैक किया जाता है। इसके अलावा इस बग की वजह से आपके लैपटाप की स्पीड भी 30 प्रतिशत तक धीमी हो जाती है।

इंटेल नहीं निकाल पाया समाधान
रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते 10 सालों में इंटेल चिप से बने लगभग 60 प्रतिशत डिवाइस इस स्पेक्टर बग की चपेट में है और अभी तक इस खतरे का समाधान नहीं निकाल पाया है। इंटेल चिप ने कहा है कि वो जल्द ही स्पेक्टर बग की चुनौती पर काम कर रहा है और जल्द ही इसके समाधान निकाल लेगा।

MicroSoft ने निकाला सिक्योरिटी अपडेट
इंटेल इस समस्या का हल निकाले, इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट ने अपने यूजर्स के लिए स्पेक्टर बग से जुड़ा एक नया सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है। माइक्रोसॉफ्ट ये अपडेट यूजर्स को एक वार्निंग मैसेज के साथ भेज रहा है जिसमें उन्हें सिक्योरिटी अपडेट के लिए कहा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications