Microsoft Lay Off: माइक्रोसॉफ्ट पर मंडराए मंदी के बादल, 10000 कर्मचारियों की गई नौकरी
शेयरचैट ने हाल ही में 700 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। वहीं अब माइक्रोसॉफ्ट ने बुरी खबर दी है। माइक्रोसॉफ्ट ने अब तक की सबसे बड़ी छंटनी की तैयारी की है। कंपनी ने 10000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

Microsoft Lay Off: फेसबुक, ट्विटर, अमेजन के बाद अब दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट पर भी मंदी के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प ने अब तक की सबसे बड़ी छंटनी की तैयारी कर ली है। माइक्रोसॉफ्ट 10 हजार कर्मचारियों को कंपनी से निकाल रहा है। कंपनी ने यह बड़ा कदम लगातार हो रहे घाटे के बाद लिया है। इसी हफ्ते भारत की स्टार्ट अप कंपनी शेयरचैट ने भी 700 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। वहीं अब माइक्रोसॉफ्ट ने बुरी खबर दी है।
घटते रेवन्यू के बाद छंटनी
मंदी की आशंका के बीच और लगातार घटते रेवन्यू ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी को छंटनी करने के लिए मजबूर कर दिया। जिसके बाद अब 10 हजार कर्मचारियों की नौकरी समझो जाने वाली है। माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प ने बुधवार को कहा कि वह वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के अंत तक 10,000 नौकरियों में कटौती करेगी।
2023 के लास्ट तक निकलेंगे 10 हजार लोग
कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2023 के लास्ट तक करीब 5 प्रतिशत वर्क फोर्स को घटाया जाएगा। मंगलवार को कई मीडिया रिपोर्ट में माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी की खबर जारी की थी, जिसके बाद अब खुद कंपनी ने कर्मचारियों की कटौती का ऐलान कर दिया। ऐसे में यह नए संकेत है कि अमेरिकी टेक्नोलॉजी सेक्टर में छंटनी में तेजी आ रही है, क्योंकि कंपनियां आर्थिक मंदी का सामना करने के लिए तैयार है।
पर्सनल कंप्यूटर बाजार में मंदी
Microsoft ने पिछले साल जुलाई में कहा था कि कुछ भूमिकाओं को समाप्त कर दिया गया था, जबकि अक्टूबर में समाचार साइट Axios ने बताया कि कंपनी ने कई डिवीजनों में 1,000 से कम कर्मचारियों की छंटनी की थी।सत्या नडेला की अगुवाई वाली कंपनी भी एक महामारी के उफान के बाद पर्सनल कंप्यूटर बाजार में मंदी से जूझ रही है, जिससे इसके विंडोज और इसके साथ आने वाले सॉफ्टवेयर की मांग कम हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications