माता-पिता की अनुमति के बिना बच्चों का डेटा लेना माइक्रोसॉफ्ट को पड़ा महंगा, लगा भारी जुर्माना
Xbox पर साइनअप करने के लिए बच्चों का डेटा हासिल करना माइक्रोसॉफ्ट को पड़ा महंगा। अमेरिकी कानून के तहत बिना माता-पिता की अनुमति के 13 साल के बच्चों का डेटा उनसे नहीं लिया जा सकता है।

बिना माता-पिता की अनुमति बच्चों के बारे में उनसे गैरकानूनी तरह से जानकारी हासिल करना माइक्रोसॉफ्ट को महंगा पड़ा है। अमेरिका की फेडरल ट्रेड कमीशन ने माइक्रोसॉफ्ट पर 20 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है।
कंपनी पर यूएस चिल्ड्रेंस ऑनलाइन प्राइवेसी प्रोटेक्शन एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगा है। दरअसल कुछ बच्चों ने माइक्रोसॉफ्ट के गेमिंग सिस्टम एक्सबॉक्स पर साइनअप करने के लिए कुछ जानकारी मांगी थी, लेकिन इसकी जानकारी उनके माता-पिता को नहीं दी गई थी, लिहाजा उनकी अनुमति के बिना ही यह जानकारी हासिल की गई।
जिस तरह से माइक्रोसॉफ्ट पर यह जुर्माना लगा है उसके बाद कंपनी को अपने एक्सबॉक्स सिस्टम की प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव करना पड़ेगा। इस फैसले के बाद बच्चों को कोप्पा के तहत और भी बेहतर सुरक्षा मिलेगी। कंपनी ने बच्चों का जो डेटा हासिल किया है उसे थर्ड पार्टी गेमिंग पब्लिशर के साथ साझा किया गया है।
एफटीसी ब्यूरो ऑफ कंज्यूमर प्रोटेक्शन के डायरेक्टर सैमुअल लेवाइन ने ककहा कि हमारा यह आदेश माता-पिता के लिए उनके बच्चों की एक्सबॉक्स पर निजता को सुरक्षित रखने का काम करेगा और इस यह सीमित करेगा कि माइक्रोसॉफ्ट बच्चों के बारे में कितनी जानकारी हासिल कर सकता है।
लेवाइन ने कहा कि इस आदेश से यह बिल्कुल स्पष्ट होना चाहिए कि किड्स अवतार, बायोमीट्रिक डेटा, हेल्थ इंफॉर्मेशन की जानकारी हासिल करना कोप्पा के तहत गैरकानूनी है।
बता दें कि कानून के तहत ऑनलाइन सर्विसेज और वेबसाइट को 13 साल से कम उम्र के बच्चों की जानकारी हासिल करने के लिए उनके माता-पिता की अनुमति लेना जरूरी है। 2015 से 2020 के बीच माइक्रोसॉफ्ट ने अकाउंट बनाने के दौरान बच्चों की जानकारी हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications