Microsoft के CEO सत्या नडेला आज आ रहे हैं भारत, AI पर काम करने का है प्लान

Microsoft CEO Satya Nadella: माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला आज यानी 07 फरवरी और 08 फरवरी को भारत के दौरे पर रहेंगे। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक सत्या नडेला 2024 के लिए AI पर काम करने के प्लान को लेकर भारत आ रहे हैं।

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष पुनीत चंडोक ने कुछ हफ्ते पहले भेजे गए एक ईमेल में जानकारी दी थी कि सत्या नडेला भारत में ज्यादा अवसर पैदा करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Microsoft CEO Satya Nadella

इस ईमेल में जानकारी दी गई है कि, एआई 'India's Techade'को आकार देने में एक गेम-चेंजिंग भूमिका निभा रहा है। आने वाले दिनों में भारत और दक्षिण एशिया को प्रौद्योगिकी के लिए सबसे बड़ा मार्केट में से एक बना देगा।''

जून 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्हाइट हाउस में अमेरिका और भारत के सीईओ और अध्यक्षों से मुलाकात की। जहां पीएम मोदी ने सुंदर पिचाई, सत्या नडेला और टिम कुक से मुलाकात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+