14 साल में पहली बार मैकडोनाल्ड ने बढ़ाए बर्गर के दाम, कंपनी ने बताई वजह
14 साल में पहली बार मैकडोनाल्ड ने बढ़ाए बर्गर के दाम, कंपनी ने बताई वजह
नई दिल्ली। फास्ट फूड कंपनी मैक़डोनाल्ड ने 14 सालों में पहली बार बर्गर के दाम में बढ़ोतरी की है कंपनी ने ब्रिटेन में चीज बर्गर के दाम में बढ़ोतरी का फैसला किया। कंपनी के सबसे ज्यादा पॉपुलर बर्गर चीज बर्गर के दाम में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है । कंपनी ने कहा कि मुश्किल हालात में उन्हें बर्गर के दाम में बढ़ोतरी का फैसला लेना पड़ा है। साल 2008 के बाद पहली बार मैकडोनाल्ड ने बर्गर के दाम में बढ़ोतरी कर दी है।

चीज बर्गर के अलावा कंपनी के अपने मैन्यू में कुछ और फूड आइटम्स के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। मैन्यू में मैकनगेट्स, ब्रेकफास्ट के रेट को भी रिवाइज किया गया है। हालांकि कुछ फूड आइटम्स के रेट को पहले जैसा ही रखा गया है। मैकडोनाल्ड यूके और आइरलैंड के सीईओ Alistair Macrow ने कहा कि रॉ मैटिरियल के दामों में हो रही बढ़ोतरी के कारण उन्हें कंपनी लगातार दवाब झेल रही है। कंपनी को भारी मन से ये फैसला लेना पड़ा है। हमारे पर अब कोई रास्ता नहीं बच गया था, जिसके बाद अब हमें चीज बर्गर समेत कुछ आइटम्स के रेट रिवाइज करने पड़े हैं।
फूड आइटम्स के कच्चे माल, फ्यूल, भत्ता सबकी कीमतों में ब़ोतरी हो गई है। महंगाई का स्तर 9.4 फीसदी तक पहुंच गया है। 40 सालों में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। मैकडोनाल्ड ने हाल ही में ग्लोबल सेल में 9.7 फीसदी की उछाल आर्जित की है। इस खबर के फौरन बाद कंपनी की ओर से चीज बर्गर समेत कई फूड आइटम्स के दाम रिवाइज करने का ऐलान किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications