Share Market: धमाकेदार शुरुआत के बाद लुढ़का शेयर बाजार, Nifty 18000 के स्तर पर
Share Market: धमाकेदार शुरुआत के बाद लुढ़का शेयर बाजार, Nifty 18000 के स्तर पर
नई दिल्ली। सोमवार को हफ्ते क पहले दिन शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। बाजार की धमाकेदार शुरुआत हुई, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बाजार गिरने लगा। 577.13 अंक के बाद शेयर बाजार में तेजी लौटी और शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, लेकिन थोड़ी देर में ही बाजार में बिकवाली हावी हो गई है और बाजार गिरावट की ओर बढ़ गया है।

बाजार का ताजा हाल देखें तो सेंसेक्स जहां पहले 577.13 अंक बढ़त से साथ खुला, लेकिन थोड़ी देर में ही सेंसेक्स 150 अंक तक गिरकर 60,962.97 पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 18,229 के स्तर के साथ कारोबार शुरु किया तो वहीं थोड़ी देर बाद ही निफ्टी में 40.35 अंकों की तेजी आई । शुरुआती कारोबार में ओएनजीसी, एक्सिस बैंक, हिन्डाल्को, बजाज फिनसर्व जैसे शेयर हरे निशान के साथ खुले तो वहीं एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, कोटक बैंक लाल निशान के साथ खुला है। वहीं सबस ज्यादा असर ICICI बैंक के शेयरों पर दिखाई दिया।
Sensex opens at 61398 with a gain of 577 points pic.twitter.com/UhPkNUeOjz
— ANI (@ANI) October 25, 2021












Click it and Unblock the Notifications