1 जून से बदल जाएंगे कई अहम नियम, जो आपकी जेब पर डालेंगे असर
देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव होते हैं। जून में भी पहली तारीख को कई बदलाव (1 June 2023) होने जा रहे हैं।

हर माह की 1 तारीख कुछ न कुछ बदलाव लेकर आती है। जून के महीने में भी कई बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। इन नियमों के बदलने से आपकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा। ये बदलाव इलेक्ट्रिक वाहन, रसोई गैस, बैंक खाते समेत कई बड़े बदलाव होंगे। आइए देखते हैं एक जून से क्या-क्या बदलाव होने जा रहे हैं।
सेविंग और करंट अकाउंट में बड़ा बदवाव
1 जून से सेविंग और करंट अकाउंट में बड़ा बदवाव होने वाला है। यह बदलाव अनक्लेम्ड डिपॉजिट को लेकर होगा।इसे लेकर आरबीआई ने 100 दिन 100 कैंपेन शुरू किया है। बैंकों को इस समय सीमा में बिना दावे वाली राशियों को सेटल करना होगा।
आरबीआई के मुताबिक, ऐसे सेविंग और करंट अकाउंट जो 10 वर्षों से ऑपरेट नहीं किए गए हैं और उनमें रकम बची हुई है या मैच्योरिटी की तारीख से 10 साल के भीतर किसी ने दावा नहीं किया तो उसे अनक्लेम्ड डिपॉजिट के रूप में माना जाएगा। इन खातों को 1 जून से इसे बैंकों को सेटल किया जाएगा।
सीएनजी-पीएनजी की कीमतें
हर महीने की पहली तारीख या पहले हफ्ते में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव होता है। माना जा रहा है कि, जून में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव हो सकता है। बता दें कि अप्रैल के महीने में दिल्ली एनसीआर में सीएनजी और पीएनजी के दाम घट गए थे। जिसके बाद माना जा रहा है कि, जून में सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है।
गैस सिलेंडर की कीमतें में बदलाव
सीएनजी और पीएनजी की तरह हर महीने की शुरुआत में गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव होता है। अप्रैल में एलपीजी के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम हुए थे। कंपनियों ने 92 रुपये तक के दाम एलपीजी सिलेंडर पर कम किए थे। मई में भी एलपीजी के 19 किलो सिलेंडर की कीमत में भारी कटौती की गई थी। हालांकि 14 किलो गैस सिलेंडर के प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ था। ऐसे में माना जा रहा है कि, इस महीने रसोई गैस की कीमतें घट सकती हैं।
महंगे हो जाएंगे इलेक्ट्रिक टू व्हीलर
अगर आप जून के महीने में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन 1 जून, 2023 से महंगे होने जा रहे हैं। 21 मई को जारी अधिसूचना के मुताबिक, भारी उद्योग मंत्रालय ने FAME-II सब्सिडी राशि को संशोधित कर 10,000 रुपये प्रति kWh कर दिया है, जबकि पहले यह राशि 15,000 रुपये प्रति kWh थी। इसके चलते अधिकांश इलेक्ट्रिक वाहन लगभग 25000 रुपये से 35000 रुपये तक महंगे हो सकते हैं। अगर आप इलेक्ट्रिक टू व्हीलर लेने की सोच रहे हैं तो 1 जून से पहले खरीद लें।
कफ सिरप का निर्यात
भारतीय कफ सिरप के निर्यात को लेकर सरकार 1 जून से नया नियम लागू करने जा रही है। पिछले महीने कई देशों से भारतीय कफ सिरप को लेकर कई आरोप लगे थे। जिसमें बच्चों की मौत की भी बात कही गई थी। ऐसे में अब विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने इन मामले में नोटिफिकेशन जारी किया है। अब कफ सिरप निर्यातकों को विदेश भेजने के पहले अपने उत्पादों का निर्धारित सरकारी प्रयोगशालाओं में परीक्षण कराना जरूरी होगा। इसके बाद ही कफ सिरप के निर्यात करने की अनुमति मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications