Mankind Pharma IPO: आज से खुल गया है मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ, क्या खरीदना चाहिए?
Mankind Pharma IPO: आज से मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ इश्यू हो गया है। कंपनी में आप भी निवेश कर सकते हैं। कंपनी में निवेश करने से पहले पढ़े यह लेख, कैसा है कंपनी का बिजनेस

Mankind Pharma IPO: देश की सबसे बड़ी फार्मा कंपनियों में से एक मैनकाइंड फार्मा का आज आईपीओ बाजार मे आ गया है। कंपनी तकरीबन 40 मिलियन शेयर को बाजार में लाना चाहती है। 1991 में इस कंपनी की शुरुआत हुई थी, भारत के बाजार में बिक्री के लिहाज से चौथी सबसे बड़ी कंपनी है।
97 फीसदी बिजनेस भारत में
कंपनी की आय तकरीबन 97 फीसदी भारत से ही आती है, कंपनी के पास कुल 36 ब्रांड हैं, देशभर में 25 उत्पादन ईकाईयां हैं। कंपनी के मार्केट साइज की बात करें तो यह 41000 करोड़ रुपए से अधिक की कंपनी है। कंपनी का आईपीओ आज खुल गया है। 27 अप्रैल को आईपीओ बंद हो रहा है।
क्या है कीमत
आईपीओ की कीमत 1026 से 1080 रुपए के बीच है। आप 13 शेयर के लॉट में आवेदन कर सकते हैं। आईपीओ में न्यूनतम 14040 रुपए का निवेश किया जा सकता है, जबकि ऑफर फॉर सेल 4326 र करोड़ रुपए है, इश्यू साइज भी 4326 है। यानि कंपनी के शेयर होल्डर अपनी 4326 करोड़ रुपए के शेयर को बेचेंगे।
थोड़ा महंगा है आईपीओ
आईपीओ के इश्यू प्राइस की बात करें तो यह 32-33 के PE पर है जोकि इस सेक्टर की कंपनियों के मुकाबले काफी महंगा है। अधिकतर विश्लेषक कंपनी के आईपीओ को लेकर सकारात्मक हैं और इसे खरीदने का सुझाव दिया है। कंपनी का वित्त वर्ष 2020-233 में सीएजीआर 15 फीसदी है, जबकि इबिड्टा 18 फीसदी रहा है। इस वर्ष कंपनी का इबिट्डा 22.3 फीसदी रहा है।
खरीदे या नहीं
अहम बात यह है कि यह कंपनी पिछले 25 साल से अधिक समय से बाजार में है और इसके कई उत्पाद मार्केट लीडर हैं। जिसमे मैनफोर्स कंडोम, प्रेगा न्यूज प्रेग्नेंसी टेस्ट किट, अनवांटेड 72 कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स अहम है। कंपनी ने पूरी तरह से कर्ज से मुक्त है और इसके पास अच्छा कैश भी है। लिहाजा लंबी अवधि के लिए इस कंपनी में निवेश किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications