Mankind Pharma की जबरदस्त लिस्टिंग, खुलते ही 30% भागा शेयर
Mankind Pharma की शेयर बाजार में जबरदस्त लिस्टिंग हुई है। कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से 30 फीसदी उछाल के साथ खुले हैं।

Mankind Pharma Listing: आज मैनकाइंड फार्मा के शेयर ने बाजार में जबरदस्त एंट्री की है। मैनकाइंड फार्मा आईपीओ को 1026-1080 रुपए के बैंड पर लाया गया था। आज यानि 9 मई को जब मैनकाइंड फार्मा का शेयर लिस्ट हुआ तो निवेशकों को 30 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न मिला है। 10.47 बजे कंपनी का शेयर 1393 पर ट्रेड कर रहा है।
मैनकाइंड फार्मा के आईपीओ 20 फीसदी उछाल के साथ बीएससी और एनएससी पर लिस्ट हुआ है। मैनकाइंड फार्मा का शेयर फिलहाल 1300 पर ट्रेड कर रहा है। इस साल का यह सबसे बड़ा आईपीओ था। इसे 1026 से 1080 रुपए के प्राइस बैंड पर लाया गया था।
मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ 4326 करोड़ रुपए का था जोकि देश की किसी भी घरेलू दवा बनाने वाली कंपनी का ग्लेन फार्मा के बाद सबसे बड़ा आईपीओ था। ग्लेन फार्मा का आईपीओ 6480 करोड़ रुपए का था, इसे 2022 मे इश्यू किया गया था।
मैनकाइंड फार्मा कंपनी की बात करें तो यह कई तरह के हेल्थकेयर उत्पाद बेचती है। इक्विटिी रिसर्च अनालिस्ट अनुभूति मिश्रा ने बताया कि कंपनी का आईपीओ कंपलीट ऑफर फॉर सेल पर था, जो 100 फीसदी सब्सक्राइब हुआ और अपनी वैल्यूशन से 30 गुना प्राइस पर लिस्ट हुआ है।
लिस्टिंग से पहले यह स्टॉक 105 रुपए के प्रीमियम पर ग्रे मार्केट में ट्रेड कर रहा था। 3 मई 2023 में अलॉटमेंट के बाद इसमे बड़ा उछाल देखने को मिला। हर कोई उम्मीद जता रहा था कि यह आईपीओ बंपर लिस्टिंग हासिल करेगा।
ग्रे मार्केट की बात करें तो यह अनाधिकृत प्लेटफॉर्म है जहां कंपनी का आईपीओ आने से पहले ट्रेड किया जाता है। इसे पर इसलिए पैनी नजर रखी जाती है ताकि लिस्टिंग की कीमत का सही अंदाजा लगाया जा सके।
मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ अपने साइज से 15 गुना ज्यादा सब्सक्राइब हुआ और इसे लोगों का जबरदस्त रुझान मिला। हालांकि रिटेल निवेशक इसे लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं थे, सिर्फ 92 फीसदी निवेशकों ने ही इसमे निवेश किया












Click it and Unblock the Notifications