Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Manipur Crisis: फ्लाइट की टिकट में छूट रहे पसीने! कोलकाता आने के लिए 6 गुना अधिक किराया, 20 हजार तक पहुंचे दाम

Manipur Crisis के कारण फ्लाइट की टिकट खरीदने में पसीने छूट रहे हैं। इंफाल से कोलकाता आने के लिए 6 गुना अधिक किराया देना पड़ रहा है। 20 हजार तक पहुंचे टिकट के दाम।

manipur crisis

Manipur Crisir गत तीन मई से ही सुर्खियों में है। Evacuations भी हो रहे हैं, लेकिन अगर किसी को खुद की टिकट कटवानी पड़े तो उसकी हालत पतली होनी तय है। विमान का किराया लोगों के पसीने छुड़ा रहा है।

ऐसा इसलिए क्योंकि मणिपुर की हिंसा के बाद राज्य से पलायन कर रहे लोग राजधानी इंफाल का रूख कर रहे हैं। एयरपोर्ट आने पर पता लगा कि इंफाल से कोलकाता का हवाई टिकट 20 हजार रुपये में बिक रहा है। महंगे किराए का कारण मणिपुर में एक हफ्ते तक स्थिति तनावपूर्ण बने रहना है।

मणिपुर संकट पर समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार गत एक हफ्ते में इम्फाल-कोलकाता रूट पर हवाई टिकट के दाम लगभग 5-6 गुना बढ़े हैं। 20,000 रुपये प्रति टिकट तक भुगतान करना पड़ रहा है।

इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स, पश्चिम बंगाल चैप्टर के अध्यक्ष देबजीत दत्ता ने कहा, "मणिपुर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और लोग कोलकाता के साथ-साथ अपने गृहनगर जाने के लिए इंफाल एयरपोर्ट दौड़ रहे हैं।

इस तनावपूर्ण स्थिति में हवाई टिकट की एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है जो मामूली किराए से बहुत अधिक है। दत्ता ने कहा कि यह मणिपुर की स्थिति के कारण आने वाले कुछ दिनों में विमानों का किराया इसी तरह रहने की संभावना है।

दत्ता ने कहा, "अगर हम इंफाल से कोलकाता के लिए उड़ानों के बारे में बात करते हैं, तो एअर इंडिया ने रोजाना सुबह एक उड़ान संचालित की। इंडिगो ने इंफाल से कोलकाता के लिए कनेक्टेड और सीधी उड़ान सहित चार उड़ानें संचालित कीं। सभी उड़ानें अगले दो दिनों तक पूरी क्षमता से भरी हुई थीं।"

दत्ता ने कहा कि इंफाल से कोलकाता के लिए एअर इंडिया का किराया मंगलवार को बिजनेस क्लास के लिए लगभग 17,000 रुपये और इकोनॉमी क्लास के लिए 11 मई के लिए 14,000 रुपये है। उन्होंने यह भी बताया कि एयर एशिया की 15 मई से एक उड़ान है जिसका किराया 4,000 रुपये है।

उन्होंने बताया, "10 मई को इंफाल से कोलकाता के लिए इंडिगो की सीधी उड़ान 11,000 रुपये है और कनेक्टेड फ्लाइट ने प्रति व्यक्ति 20,000 रुपये का शुल्क लिया है।"

एयरएशिया, फ्लाईबिग और एलायंस एयर ने सोमवार को मणिपुर में मौजूदा स्थिति के दौरान फंसे लोगों के लिए आठ राहत उड़ानें निर्धारित कीं। विमानों का परिचालन राहत उड़ानों के रूप में किया जा रहा है। मकसद पूर्वोत्तर राज्य के संकटग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों की जल्द और सुरक्षित निकासी है।

गुवाहाटी हवाईअड्डा प्राधिकरण के अनुसार, एयरएशिया ने सोमवार को गुवाहाटी से इंफाल के लिए एक अतिरिक्त वाणिज्यिक राहत उड़ान संचालित की। गुवाहाटी एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, फ्लाईबिग ने सोमवार को दो राहत उड़ानें निर्धारित की हैं।

एक विमान का ऑपरेशन सुबह किया गया और दूसरे का इंफाल से शाम को 18.40 बजे उड़ान भरने का कार्यक्रम है। गुवाहाटी एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, फ्लाईबिग फ्लाइट सुबह की फ्लाइट में 70 छात्रों को गुवाहाटी एयरपोर्ट लेकर आई।

इसने यह भी कहा कि एलायंस एयर ने आज तक कुल पांच राहत उड़ानें संचालित की हैं। एअर इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने मणिपुर में जारी हिंसा और जातीय संघर्ष के बीच फंसे लोगों की सुविधा के लिए शनिवार और रविवार को इंफाल से विशेष उड़ानें शुरू कीं।

बता दें कि विगत 3 मई को ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ मणिपुर (एटीएसयूएम) की एक रैली के बाद मणिपुर में हिंदू मेइती और आदिवासी कूकी, जो ईसाई हैं, के बीच हिंसा भड़क उठी।

गौरकलब है कि हिंसा ने पूरे राज्य को कई दिनों तक जकड़ रखा था, जिससे केंद्र सरकार को स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अर्धसैनिक बलों को तैनात करने का फैसला लेना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+