बाबा रामदेव पर मेहरबान हुई फडणवीस सरकार, 50% कम कीमत पर दे दी 400 एकड़ जमीन

रामदेव पर मेहरबान हुई फडणवीस सरकार,50% कम कीमत पर दे दी जमीन

मुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने योगगुरु बाबा रामदेव की आर्युवेदिक कंपनी पतंजलि को 400 एकड़ जमीन दी है। देवेंद्र फडणवीस सरकार ने योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि को लातूर जिले में ये जमीन ली ,लेकिन सबके खास बात ये है कि महाराष्ट्र सरकार ने पतंजलि को ये जमीन 50 प्रतिशत कम कीमत दी। न केवल रेट में 50 प्रतिशत की छूट दी गई बल्कि उसके साथ-साथ अन्य कई तरह के ऑफर भी दिए गए हैं। पतंजलि को ये जमीन सोयाबीन प्रोसेसिंग यूनिट बनाने के लिए दी गई है।

 Maharastra CM Devendra Fadnavis offer Land to Baba Ramdevs Patanjali on 50% low rate

आपको बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने पतंजलि को नागपुर में 230 एकड़ जमीन दी गई थी। ये जमीन पतंजलि को फूड एंड हर्बल पार्क बनाने के लिए दी गई, लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि तीन साल से अधिक वक्त बीत जाने के बावजूद इस जमीन पर किसी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का निर्माण नहीं हुआ है। ऐसे होने के बावजूद सरकार ने एक बार फिर से पतंजलि को न केवल जमीन दी बल्कि आधी कम कीमतों पर दी।

लातूर में पतंजलि को दिए जाने वाले इस जमी को साल 2013 में सरकार ने भारत हेवी इलेक्ट्रिक लिमिटेड (BHEL) के लिए किसानों से खरीदा था। इस खरीद के दौरान किसानों को भरोसा दिलाया गया था कि कंपनी सेटअप के बाद उन्हें नौकरी का भरोसा दिया गया,लेकिन अब इस जमीन को पतंजलि के हाथों बेच दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+