LPG Update: 'एलपीजी का बैकलॉग घटकर हुआ 3.1 दिन', क्या दाम भी हुए कम? आपके शहर में कितने में बिक रहा सिलेंडर?

LPG Update: अमेरिका-ईरान के युद्धा समाप्ति के बाद इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल में भारी गिरावट हुई है तो वहीं भारत सरकार की ओर से भी एक बड़ा राहत भरा अपडेट सामने आया है, उसने बताया है कि LPG का बैकलॉग घटकर 3.1 दिन हो गया है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'देश में पेट्रोल, डीज़ल, प्राकृतिक गैस और LPG की सप्लाई स्थिर बनी हुई है। रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का स्टॉक भी पर्याप्त मात्रा में बनाए रखा जा रहा है। LPG का बैकलॉग घटकर 3.1 दिन रह गया है।'

LPG Update

LPG बैकलॉग (LPG Backlog) क्या है?

LPG (Liquefied Petroleum Gas) के संदर्भ में बैकलॉग का मतलब उन गैस सिलेंडरों या नए कनेक्शनों की लंबित मांग से होता है, जिन्हें अभी तक वितरित नहीं किया गया है। उदाहरण के तौर पर अगर हम समझें तो यदि किसी क्षेत्र में 10,000 LPG सिलेंडरों की बुकिंग हुई, लेकिन गैस एजेंसी या तेल कंपनी केवल 8,000 सिलेंडर ही पहुंचा पाई, तो बाकी 2,000 सिलेंडरों की लंबित मांग LPG बैकलॉग कहलाएगी।

लंबित आवेदनों को भी LPG बैकलॉग कहते हैं

कई बार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं के तहत पात्र परिवारों को LPG कनेक्शन देने में देरी हो जाती है। ऐसे लंबित आवेदनों को भी LPG बैकलॉग कहा जाता है।

LPG बैकलॉग होने के प्रमुख कारण

  • गैस सिलेंडरों की कमी
  • रिफिलिंग प्लांट में उत्पादन या सप्लाई बाधित होना
  • परिवहन संबंधी समस्याएं
  • त्योहारों में अचानक मांग बढ़ना
  • नए LPG कनेक्शनों की अधिक संख्या

एलपीजी के रेट में आज कोई बदलाव नहीं

अगर रेट की बात करें तो फिलहाल फिलहाल घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फिलहाल आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। 19 जून को रेट बढ़ने के बाद दिल्ली में अब कुकिंग सिलेंडर 942 रुपये का मिल रहा है तो वहीं कमर्शियल सिलेंडर का रेट 3113.50 रुपये है जबकि 5 किलो वाले सिलेंडर का रेट 344 रुपए का है।

चलिए जानते हैं आपके शहर में सिलेंडर किस भाव में मिल रहा है?

घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम?

  • नई दिल्ली ₹942
  • कोलकाता ₹968
  • मुंबई ₹941.5
  • चेन्नई ₹957.5
  • गुड़गांव ₹921.50
  • नोएडा ₹939.50
  • बैंगलोर ₹944.50
  • भुवनेश्वर ₹967.00
  • चंडीगढ़ ₹951.50
  • हैदराबाद ₹994.00
  • जयपुर ₹945.50
  • लखनऊ ₹979.50
  • पटना ₹1040

कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम?

  • दिल्ली 3,113.50
  • मुंबई 3,067.50
  • कोलकाता 3,255.50
  • चेन्नई 3,283.00
  • लखनऊ 3,198.00
  • हैदराबाद 3,367.00
  • लखनऊ 3,236.00
  • पटना 3,400.00
  • जयपुर 3,141.00
  • गुड़गांव 3,130.00
यह पढ़ें: LPG Advisory: 'सिलेंडर को बेचा या ट्रांसफर किया तो लिया जाएगा लीगल एक्शन', गाइडलाइंस जारी, रेट भी चेक करें
यह पढ़ें: LPG Advisory: 'सिलेंडर को बेचा या ट्रांसफर किया तो लिया जाएगा लीगल एक्शन', गाइडलाइंस जारी, रेट भी चेक करें
यह पढ़ें:LPG Cylinder: उज्ज्वला के लाभार्थियों के लिए बुरी खबर! बदल गया सब्सिडी वाले सिलेंडर का नियम, कितनी होगी कटौती?
यह पढ़ें:LPG Cylinder: उज्ज्वला के लाभार्थियों के लिए बुरी खबर! बदल गया सब्सिडी वाले सिलेंडर का नियम, कितनी होगी कटौती?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+