Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

LPG Shortage: 'PNG वालों को नहीं मिलेगा एलपीजी कनेक्शन', नोटिफिकेशन जारी, आज कितने में मिल रहा सिलेंडर?

LPG Shortage: केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को एक नोटिफिकेशन जारी किया, जिसमें कहा गया है कि 'जिन घरों में Piped Natural Gas (PNG) कनेक्शन और घरेलू Liquefied Petroleum Gas (LPG) कनेक्शन, दोनों हैं, उन्हें LPG कनेक्शन छोड़ना होगा। साथ ही, ऐसे उपभोक्ता किसी भी सरकारी तेल कंपनी या उसके वितरकों से सिलेंडर रिफिल नहीं करा सकेंगे।'

यह नोटिफिकेशन मध्य-पूर्व में चल रहे संकट के कारण वैश्विक ईंधन सप्लाई में आई रुकावट की वजह से जारी किया गया है जिसे कि Liquefied Petroleum Gas (Regulation of Supply and Distribution) Order में एक संशोधन के तौर पर पेश किया गया है। इस संशोधित आदेश में PNG इस्तेमाल करने वालों के लिए नया घरेलू LPG कनेक्शन लेने पर भी रोक लगा दी गई है।

LPG Shortage

सरकारी अधिसूचना जारी होने से कुछ घंटे पहले, भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली ने कहा कि 'भारत के कुछ जहाजों को Strait of Hormuz से गुज़रने की अनुमति दे दी गई है।' सरकार की ओर से लगातार कहा जा रहा है कि 'देश में LPG को लेकर चिंता की बात नहीं है इसलिए पैनिक बुकिंग से बचें।'

LPG Shortage News Hindi:PNG और एलपीजी में अंतर क्या है?

  • PNG (Piped Natural Gas) एक प्राकृतिक गैस है जिसे पाइपलाइन के माध्यम से सीधे घरों, होटलों या उद्योगों तक पहुंचाया जाता है। यह मुख्य रूप से मीथेन (Methane) गैस होती है। पाइपलाइन के जरिए लगातार सप्लाई होती है, इसलिए सिलेंडर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती। LPG की तुलना में अधिक सुरक्षित मानी जाती है। मीटर के आधार पर इसका बिल आता है।
  • LPG (Liquefied Petroleum Gas) पेट्रोलियम से प्राप्त गैस है जिसे सिलेंडर में भरकर घरों और दुकानों तक पहुंचाया जाता है। यह मुख्य रूप से प्रोपेन (Propane) और ब्यूटेन (Butane) गैस का मिश्रण होती है।इसे तरल रूप में सिलेंडर में भरा जाता है। खत्म होने पर नया सिलेंडर मंगवाना पड़ता है।
LPG Shortage

आपको बता दें कि 7 मार्च 2026 को सिलेंडर की कीमत 60 रु बढ़ी थी। आइए एलपीजी को लेकर मचे हाय तौबा के बीच जानते हैं आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट?

LPG Price Today :प्रमुख शहरों में 14.2 kg LPG सिलेंडर की कीमतें

  • बेंगलुरु: ₹915.50
  • नई दिल्ली: ₹913.00
  • मुंबई: ₹912.50
  • चेन्नई: ₹928.50
  • कोलकाता: ₹939.00
  • गुड़गांव: ₹921.50

Commercial Cylinder Rates: प्रमुख शहरों में 19 kg कमर्शियल सिलेंडर का रेट

  • दिल्ली: ₹1,883
  • मुंबई: ₹1,835
  • कोलकाता: ₹1,990
  • चेन्नई: ₹2,043.50
  • बेंगलुरु: ₹1,958
यह पढ़ें:LPG Crisis: 'होर्मुज' में फंसे 600 भारतीय, 22 जहाज और 7 पर लदा है गैस! मिसाइल अटैक के बीच कब होगी वापसी?
यह पढ़ें:LPG Crisis: 'होर्मुज' में फंसे 600 भारतीय, 22 जहाज और 7 पर लदा है गैस! मिसाइल अटैक के बीच कब होगी वापसी?
यह पढ़ें:LPG Shortage: क्या एलपीजी का स्टॉक खत्म होने वाला है? सरकार ने कहा- रोज 25 लाख सिलेंडर बुक हो रहे
यह पढ़ें:LPG Shortage: क्या एलपीजी का स्टॉक खत्म होने वाला है? सरकार ने कहा- रोज 25 लाख सिलेंडर बुक हो रहे
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+