LPG Price Today: 'पैनिक ना हों', एलपीजी पर आया बड़ा अपडेट, जानें आपके शहर में आज क्या है रेट?
LPG Price Today: ईरान, इज़रायल और यूनाइटेड स्टेट्स के बीच चल रहे तनाव के बीच, भारत में LPG को लेकर अभी भी आम जनता के बीच हायतौबा मची हुई है लेकिन सरकार की और से लगातार कहा जा रहा है कि 'घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य है, शनिवार को 54 लाख से अधिक एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए हैं और पैनिक होने वाले हालात नहीं है।'

मालूम हो कि इसी बीच सोशल मीडिया पर कई जगहों पर खबरें चल रही हैं कि देश में एक बार फिर से एलपीजी के दाम बढ़ने वाले हैं, हालांकि ये केवल अफवाह है। 7 मार्च को घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा हुआ था जबकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹144 का इजाफा हुआ था, तब से इसके रेट में कोई चेंज नहीं हुआ है। आइए विस्तार से जानते हैं आपके शहर में आज सिलेंडर कितने का मिल रहा है?
LPG Price News: घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम
- नई दिल्ली ₹913.00
- कोलकाता ₹939.00
- मुंबई ₹912.50
- चेन्नई ₹928.50
- गुड़गांव ₹921.50
- नोएडा ₹910.50
- बैंगलोर ₹915.50
- भुवनेश्वर ₹939.00
- चंडीगढ़ ₹922.50
- हैदराबाद ₹965.00
- जयपुर ₹916.50
- लखनऊ ₹950.50
- पटना ₹1,002.50
- तिरुवनंतपुरम ₹922.00
LPG Rate Today:कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम
- नई दिल्ली ₹1,884.50
- कोलकाता ₹1,988.50
- मुंबई ₹1,836.00
- चेन्नई ₹2,043.50
- गुड़गांव ₹1,901.50
- नोएडा ₹1,884.50
- बैंगलोर ₹1,958.00
- भुवनेश्वर ₹2,029.00
- चंडीगढ़ ₹1,904.50
- हैदराबाद ₹2,105.50
- जयपुर ₹ ₹1,913.00
- लखनऊ ₹2,007.00
- पटना ₹ ₹2,133.50
- तिरुवनंतपुरम ₹1,912.00
'भारत में घरेलू ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित'
सरकार ने एलपीजी के साथ ही पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की किसी भी कमी से इनकार किया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि देश भर के सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक है और वे सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। भारत में घरेलू ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित है और हर भारतीय रिफाइनरी 100 प्रतिशत से अधिक क्षमता पर चल रही है।
घरेलू उत्पादन बढ़ा, सरकार ने दिए ये निर्देश
एलपीजी की आपूर्ति भी पर्याप्त है, क्योंकि घरेलू उत्पादन बढ़ा है और आयात की आवश्यकताएं कम हुई हैं, हालांकि केंद्र सरकार ने एक आदेश जारी कर उन उपभोक्ताओं की घरेलू एलपीजी आपूर्ति बंद करने की बात कही है, जो उपलब्धता के बावजूद पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन नहीं लेते।












Click it and Unblock the Notifications