LPG Price Today: 'बिना DAC के नहीं मिलेगा सिलेंडर ', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का दाम?
LPG Price Today: ईरान-अमेरिका के बीच चल रहा तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है तो वहीं एक बार फिर से Strait of Hormuz बंद हो गया है, सिलेंडर को लेकर सभी के मन में बहुत सारे सवाल हैं इसी बीच गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने अहम कदम उठाया है, उसने DAC अनिवार्य कर दिया है, जिसका अर्थ होता है कि डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड। जिसे आपको उस डिलेवरी BOY को बताना होगा जो आपके घर पर सिलेंडर पहुंचाने आएगा, ये एक तरह का OTP है।
अगर रेट की बात करें तो आज एलपीजी के दामों में कोई चेंज नहीं हुआ है। गौरतलब है कि 1 अप्रैल को पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 195.50 रुपये बढ़ाए थे लेकिन उसके बाद से रेट स्थिर हैं।

LPG Price News Hindi: घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम
- नई दिल्ली ₹913.00
- कोलकाता ₹939.00
- मुंबई ₹912.50
- चेन्नई ₹928.50
- गुड़गांव ₹921.50
- नोएडा ₹910.50
- बैंगलोर ₹915.50
- भुवनेश्वर ₹939.00
- चंडीगढ़ ₹922.50
- हैदराबाद ₹965.00
- जयपुर ₹916.50
- लखनऊ ₹950.50
- पटना ₹1,002.50
- तिरुवनंतपुरम ₹922.00
LPG Rate Hindi News: कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम
- नई दिल्ली ₹₹2078.50
- कोलकाता ₹2208
- मुंबई ₹ ₹1,836
- चेन्नई ₹₹2,043.50
- नोएडा ₹1,884.50
- बैंगलोर ₹2161
- हैदराबाद ₹2,105.50
- जयपुर ₹₹2031
कैसे करें DAC के लिए अप्लाई?
जब आप LPG सिलेंडर बुक करते हैं, तो डिलीवरी से पहले आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक 4-6 अंकों का कोड (DAC) भेजा जाता है। सिलेंडर देने आए डिलीवरी बॉय को यह कोड बताना जरूरी होता है।
बिना DAC बताए सिलेंडर की डिलीवरी पूरी नहीं मानी जाती। इसका उद्देश्य फर्जी डिलीवरी रोकना और सही ग्राहक को ही सिलेंडर देना है। अच्छी बात यह है कि DAC के लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होती। यह सिस्टम अपने-आप काम करता है।
- गैस सिलेंडर बुक करें (ऑनलाइन / कॉल / ऐप से)
- बुकिंग के बाद आपके मोबाइल नंबर पर DAC आएगा
- जब डिलीवरी बॉय आए, तो उसे यह कोड बताएं
- कोड मैच होते ही डिलीवरी कन्फर्म हो जाएगी
- DAC किसी के साथ पहले से शेयर न करें
- डिलीवरी के समय ही कोड बताएं
- अगर बिना DAC डिलीवरी हो रही है, तो तुरंत शिकायत करें












Click it and Unblock the Notifications