LPG Price Today: 'अब फोटो ID पर मिलेगा 5 किलो का सिलेंडर', क्या हैं आज आपके शहर में एलपीजी के दाम?
LPG Price Today: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण भारत में LPG की सप्लाई देश में कम ना हो इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है तो वहीं 5 किलो सिलेंडर पर सरकार की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है। आप एक फोटो आईडी दिखाकर इंडेन छोटू, भारत गैस मिनी या एचपी अप्पू सिलेंडर को खरीद या भरवा सकते हैं, इसकी कीमत 649 रुपये है। अब आपको इसके लिए एड्रेस प्रूफ (निवास प्रमाण) की जरूरत नहीं है।
इसे आप सिर्फ एक फोटो आईडी (जैसे [आधार कार्ड, पैन कार्ड, या वोटर आईडी) को दिखाकर भरवा सकते हैं या फिर नया खरीद सकते हैं। अगर रेट की बात करें तो आज एलपीजी के दामों में कोई चेंज नहीं हुआ है। गौरतलब है कि 1 अप्रैल को पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 195.50 रुपये बढ़ाए थे, उसके बाद से दाम स्थिर हैं, जिससे लोगों को राहत है।

LPG Price News Hindi: घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम
- नई दिल्ली ₹913.00
- कोलकाता ₹939.00
- मुंबई ₹912.50
- चेन्नई ₹928.50
- गुड़गांव ₹921.50
- नोएडा ₹910.50
- बैंगलोर ₹915.50
- भुवनेश्वर ₹939.00
- चंडीगढ़ ₹922.50
- हैदराबाद ₹965.00
- जयपुर ₹916.50
- लखनऊ ₹950.50
- पटना ₹1,002.50
- तिरुवनंतपुरम ₹922.00
LPG Rate Hindi News:कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम
- नई दिल्ली ₹₹2078.50
- कोलकाता ₹2208
- मुंबई ₹ ₹1,836
- चेन्नई ₹₹2,043.50
- नोएडा ₹1,884.50
- बैंगलोर ₹2161
- हैदराबाद ₹2,105.50
- जयपुर ₹₹2031
ईरान के बंदरगाहों में आने-जाने वाले जहाज़ों पर अमेरिका की रोक से होर्मुज़ स्ट्रेट से शिपिंग को लेकर अनिश्चितता और बढ़ गई है। आम तौर पर, दुनिया भर के तेल और गैस एक्सपोर्ट का लगभग 5वां हिस्सा होर्मुज़ से होकर गुज़रता है। सरकार ने पहले बताया था कि 'भारत अपनी LPG की ज़रूरत का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा इंपोर्ट करता है, और इस इंपोर्ट में से लगभग 90 प्रतिशत होर्मुज़ से होकर आता है, जो मौजूदा हालात की वजह से प्रभावित हुआ है।'
सरकार ने LPG की सप्लाई को प्राथमिकता दी
इसके बाद से सरकार ने होटलों और रेस्टोरेंट जैसे कमर्शियल इस्तेमाल करने वालों की सप्लाई में कटौती करके, घरेलू परिवारों को LPG की सप्लाई को प्राथमिकता दी है। पिछले दो महीनों में घरेलू LPG की कीमतों में एक बार बदलाव किया गया है, जबकि कमर्शियल कुकिंग गैस की दरों में दो बार बदलाव किया गया है। फिलहाल सरकार की पूरी कोशिश है कि गैस को लेकर कोई दिक्कत ना हो और वो इस ओर लगातार प्रयास भी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications