5kg Gas Cylinder: अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटू सिलेंडर, प्रवासी मजदूरों को राहत, कैसे उठाएं फायदा?
5kg Gas Cylinder: देश के विभिन्न राज्यों में काम कर रहे प्रवासी श्रमिकों (Migrant Laborers) के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है।पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर 5 किलो वाले FTL (फ्री ट्रेड LPG) सिलेंडर की आपूर्ति तुरंत प्रभाव से दोगुनी करने के निर्देश दिए हैं।
मंत्रालय के मुताबिक, प्रवासी मजदूरों को मिलने वाले 5 किलो सिलेंडरों की दैनिक आपूर्ति अब पहले से दोगुनी कर दी गई है, ताकि बढ़ती मांग के बीच किसी तरह की किल्लत न हो। बिना कनेक्शन 5KG सिलेंडर पाने का आसान तरीका जानें...

Chhotu 5 kg Gas Cylinder Rules: पुराने नियम में बड़ा बदलाव, दोगुनी की गई 5KG सिलेंडर की सप्लाई
21 मार्च 2026 को जारी दिशा-निर्देशों में तय 20% की सीमा को हटा दिया गया है। अब 2-3 मार्च 2026 के दौरान हुई औसत दैनिक सप्लाई को आधार मानते हुए सिलेंडरों की संख्या दोगुनी कर दी गई है, जिससे ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों तक गैस पहुंच सके। इन सिलेंडरों के डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी राज्य सरकारों के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभागों के माध्यम से किया जाएगा।
इस प्रक्रिया में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) सहयोग करेंगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यह सुविधा केवल प्रवासी श्रमिकों तक ही सीमित रहे। इस कदम का उद्देश्य बढ़ती मांग को पूरा करना और जरूरतमंदों तक आसानी से गैस पहुंचाना है।
5kg Gas Cylinder Without Connection: बिना कनेक्शन 5 KG का सिलेंडर कैसे मिलेगा?
कई प्रवासी श्रमिकों के पास स्थायी पता न होने के कारण उनके पास नियमित गैस कनेक्शन नहीं होता। इसी समस्या को देखते हुए 'छोटू' सिलेंडर की योजना बनाई गई है। आइए जानते हैं इसे प्राप्त करने की आसान प्रक्रिया:
1. अब आवेदन (Apply) की जरूरत नहीं
इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको लंबी कागजी कार्रवाई या नए गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार ने इसे 'फ्री ट्रेड एलपीजी' (FTL) के तहत रखा है, जिसका अर्थ है कि इसे कोई भी खरीद सकता है।
2. कौन से ID Proof की होगी जरूरत?
5 किलो का छोटू सिलेंडर प्राप्त करने के लिए आपको किसी एड्रेस प्रूफ (पते का प्रमाण) की आवश्यकता नहीं होती। आप केवल आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड में से कोई एक आईडी प्रूफ दिखाकर इसे प्राप्त कर सकते हैं।
3. 5 Kg Gas Cylinder Where To Buy? कहां से मिलेगा यह सिलेंडर?
आप इन सिलेंडरों को अपने नजदीकी किसी गैस एजेंसी (OMC Distributors), पेट्रोल पंप या ऑफिशियल स्टोर या पॉइंट ऑफ सेल से प्राप्त कर सकते हैं।
प्रवासी मजदूरों को क्यों होगी इससे बड़ी राहत?
पश्चिम एशिया में तनाव और एलपीजी की बढ़ती मांग के बीच प्रवासी श्रमिकों को सिलेंडर मिलने में काफी कठिनाई हो रही थी। डॉ. नीरज मित्तल के इस आदेश के बाद अब राज्यों के पास पर्याप्त स्टॉक होगा। यह सिलेंडर छोटा होने के कारण किफायती है और इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है।
एक बार सिलेंडर खरीदने के बाद, आप केवल गैस की कीमत चुकाकर इसे किसी भी अधिकृत केंद्र से रिफिल करवा सकते हैं। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और देश में LPG की बढ़ती मांग के चलते कई जगहों पर गैस की किल्लत देखी जा रही है। ऐसे में छोटे सिलेंडरों की मांग तेजी से बढ़ी है, खासकर उन लोगों के बीच जिनके पास स्थायी गैस कनेक्शन नहीं है।
क्यों है 5Kg सिलेंडर सबसे सस्ता और आसान विकल्प?
5KG छोटू सिलेंडर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है। जिनके पास स्थायी पता नहीं है जो किराए या अस्थायी जगह पर रहते हैं। छात्रों और मजदूरों के लिए यह किफायती विकल्प है इस फैसले के बाद अब प्रवासी मजदूरों को खाना बनाने के लिए गैस की उपलब्धता आसान हो जाएगी। साथ ही, उन्हें महंगे या अवैध विकल्पों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। सरकार का यह कदम न केवल राहत देने वाला है, बल्कि शहरी गरीब और प्रवासी मजदूरों के लिए एक बड़ा सहारा साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications