LPG Price: नए साल के पहले दिन ही फूटा महंगाई बम, बढ़ गए एलपीजी सिलेंडर के दाम, जानें क्या हो गया रेट?
LPG Price: साल 2026 के पहले दिन ही ग्राहकों को तगड़ा झटका लगा है, पेट्रोलियम मार्केटिंग करने वाली कंपनियों ने आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं, हालांकि ये इजाफा कॉर्मिशियल गैस सिलेंडर(19 किलो) में हुआ है, जिसके दाम आज से 111 रुपये बढ़ गए हैं। राहत की बात ये है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
नए दामों के बाद अब दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹1691.50 रु हो गया है तो वहीं कोलकाता में ये सिलेंडर अब ₹1795.00 में मिलेगा, जबकि मुंबई में इसकी कीमत अब 1642.50 रु हो गई है। चेन्नई में इसका रेट 110.50 रुपये बढ़ा कर 1849.50 रुपये किया गया है।

गौरतलब है कि दिसंबर में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 10 रुपये घटाई गई थी , नवंबर में भी कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत पांच रुपये कम की गई थी लेकिन आज तगड़ा इजाफा कर दिया गया है, नए दाम आज से लागू भी हो गया है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं (LPG Price)
हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत में कोई चेंज नहीं है। इंडियन ऑयल के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में घरेलू सिलेंडर ₹853, मुंबई में ₹852.50 और लखनऊ में ₹890.50 में मिल रहा है।
नए बदलाव के बाद 19 किलो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम चार महानगरों में निम्नलिखित है...
- दिल्ली- 1691.50 रु
- मुंबई- 1642.50 रु
- कोलकाता -1795. रु
- चेन्नई- 1849.50
चेक करें अपने शहर में सिलेंडर का रेट (LPG Price)
14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल के अनुसार, 1 अगस्त 2025 को 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट इस प्रकार हैं:
शहर रेट (रुपये में)
- दिल्ली 853.00
- गुरुग्राम 861.5
- अहमदाबाद 860
- जयपुर 856.5
- पटना 942.5
- आगरा 865.5
- मेरठ 860
- गाजियाबाद 850.5
- इंदौर 881
- भोपाल 858.5
- लुधियाना 880
- वाराणसी 916.5
- लखनऊ 890.5
- मुंबई 852.50
- पुणे 856
- हैदराबाद 905
- बेंगलुरु 855.5
LPG (घरेलू सिलेंडर) क्या है?
LPG यानी Liquefied Petroleum Gas घरेलू रसोई में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, ये 14.2 किलो और 5 किलो दो रूपों में आता है, जिसे कि बड़ा सिलेंडर और छोटा सिलेंडर कहा जाता है। सरकार इस पर सब्सिडी देती है।
Commercial Cylinder क्या होता है?
कमर्शियल सिलेंडर 19 किलो, 47.5 किलो और 425 किलो के विकल्पों में उपलब्ध होते हैं। इनका उपयोग मुख्य रूप से:
- होटल-रेस्टोरेंट
- बेकरी
- ढाबे
- कैटरिंग
- इंडस्ट्रियल यूनिट
- कैंटीन
इसके दाम पर सब्सिडी नहीं मिलती, इसलिए ये घरेलू एलपीजी से महंगा होता है।












Click it and Unblock the Notifications