डेबिट कार्ड पर फ्री में मिलेगा 5 लाख का लाइफ इंश्योरेंस, बैंक में ऐसे करें अप्लाई, पढ़ें पूरी डिटेल
Life Insurance on Debit Card: आज के समय में हर किसी के पास बैंक अकाउंट है। लगभग सभी लोग अब बैंक से लेन-देन करते हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में कई बार बैंक द्वारा दी जाने वाली बड़ी सुविधाएं से चूक जाते हैं। इससे ये होता है कि मिलने वाले लाभ से वंचित रह जाते हैं।
आपके लिए ऐसी ही एक जानकारी लेकर आए हैं। इस जानकारी की मदद से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। आप जानकर हैरानी होगी कि आपके डेबिट कार्ड पर 5 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस फ्री मिलेगा। इसके लिए आपको कोई प्रीमियम का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

आमतौर पर आप कोई लाइफ इंश्योरेंस लेते हैं तो आपको प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है। लेकिन डेबिट कार्ड पर आपको 5 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस फ्री मिलेगा। इसके लिए आपको कोई प्रीमियम भुगतान नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए आपके पास सिर्फ डेबिट कार्ड होना जरूरी है।
जब आप किसी बैंक में अकाउंट खुलवाते हैं तो आपको एटीएम या डेबिट कार्ड मिल जाता है। किसी भी दुर्घटना में मौत होने पर लाइफ इंश्योरेंस कवर मिलता है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, बैंक अपने ग्राहक डेबिट कार्ड होल्डर को पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस (डेथ) नॉन एयर बीमा प्रदान करता है।
हालांकि, ये बीमा कवर अलग-अलग कार्ड पर अलग-अलग है। क्लासिक कार्ड पर 1 लाख रुपये, प्लेटिनम कार्ड पर 2 लाख रुपये, सामान्य मास्टर कार्ड पर 50 हजार रुपये, प्लेटिनम मास्टर कार्ड पर 5 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस मिलेगा।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी महिला हरियाणा से गिरफ्तार; PUBG फ्रेंड से हुआ प्यार और भारत पहुंच गई रियल लाइफ 'सकीना'












Click it and Unblock the Notifications