काम की खबर: अगर सीट बेल्ट नहीं लगाई तो रिजेक्ट हो जाएगा इंश्योरेंस क्लेम? जानिए क्या कहते हैं नियम
काम की खबर: अगर सीट बेल्ट नहीं लगाई तो रिजेक्ट हो जाएगा इंश्योरेंस क्लेम? जानिए क्या कहते हैं नियम
नई दिल्ली। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरल मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत के बाद सीट बेल्ट को लेकर कई सवाल उठने लगे। सड़क सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने इसे अनिवार्य कर दिया। गाड़ी की आगे की सीट पर ही नहीं बल्कि पिछले सीट पर भी सीट लगाना अनिवार्य होगा। इस हादसे के बाद दुर्घटना के बाद से बीमा क्लेम को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं कि क्या सीट बेल्ट नहीं लगाने पर बीमा क्लेम रिजेक्ट हो सकता है। आपके मन में भी ये सवाल है तो इसका जवाब हम बता रहे हैं।

क्या सीट बेल्ट नहीं लगाने पर बीमा क्लेम होगा रिजेक्ट
हम किसी भी अनहोनी के बाद अपने परिवार और अपनों की सुरक्षा को देखते हुए इंश्योरेंस करवाते हैं। लेकिन कई बार देखते होंगे कि बीमा कंपनियां कोई न कोई बहाना बनाकर आपके क्लेम को रिजेक्ट कर देती है। कई बार आपको क्लेम अमाउंट न देकर इंश्योरेश की रकम को घटा देती है। खासकर दुर्घटना जैसे मामलों में क्लेम को अक्सर रिजेक्ट होते हुए देखा गया है। ऐसे में कई सवाल मन में उठते हैं कि अगर कोई हादसा लापरवाही या नियमों के उल्लंघन के कारण होता है तो क्या क्लेम रिजेक्ट हो जाएगा? क्या अगर सीट बेल्ट नहीं पहनी तो बीमा क्लेम रिजेक्ट हो जाएगा?

क्या कहते हैं जानकार
बीमा सेक्टर के जानकारों का कहना है कि अगर लापरवाही के कारण दुर्घटना होती है तो भी वाहन क्षति के दावे को बीमा कंपनियां रिजेक्ट नही कर सकती है। अगर गाड़ी में बैठे शख्स ने सीट बेल्ट नहीं लगाई और गाड़ी हादसे की शिकार हो जाती है तो भी इसके आधार पर दावे को खारिज नहीं किया जा सकता है। प्रूडेंट इंश्योरेंस ब्रोकर्स के ज्वाइंट मैनेजिंग निदेशक पवनजीत सिंह ढींगरा ने बताया कि सीट बेल्ट लगाई है या नहीं इसके आधार पर बीमा क्लेम को रिजेक्ट नहीं किया जा सकता है।

बीमा क्लेम के लिए जरूरी बातें
अगर हादसा मानवीय गलती के कारण भी हुई है या नियमों के उल्लघंन के कारण तो भी बीमा पॉलिसी का पूरा लाभ मिलेगा। इस बारे में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस के संजय दत्ता का कहना है कि अधिकांश मामले मानवीय लापरवाही के कारण होते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि बीमा क्लेम को रिजेक्ट कर दिया जाए। यानी स्पष्ट है कि सीट बेल्ट लगाने या न लगाने से बीमा क्लेम के रिजेक्ट होने पर कोई असर नहीं पड़ता है।
गौतम अडानी के सितारे बुलंद, जेफ बेजोस को पछाड़कर बन सकते हैं दुनिया के दूसरे सबसे अमीर












Click it and Unblock the Notifications