अगर आपके पास भी है LIC की पॉलिसी तो पढ़ें ये खबर, 15 अक्टूबर तक शुरू करें बंद पॉलिसी

नई दिल्ली। अगर आपने भी LIC की कोई पॉलिसी ले रखी है तो ये खबर आपके लिए काम की खबर हो सकती है। लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ने अपने बीमा धारकों के लिए खास पॉलिसी निकाली है। बीमाधारकों को खास समयसीमा के लिए ये ऑफर दिया जा रहा है। इस स्कीम के तहत आप अपनी बंद पड़ी पॉलिसी को आसानी से खुलवा सकते हैं। एलआईसी ने अपने बीमाधारकों को खास ऑफर दिया है, जिसके तहत 15 अक्टूबर तक आप अपनी बंद पड़ी पॉलिसी को रिन्यू करवा सकते हैं। जानें कैसे रिन्यू कर सकते हैं अपनी बंद पड़ी पॉलिसी....

 क्या है LIC की स्कीम

क्या है LIC की स्कीम

एलआईसी ने ट्ववीट कर अपनी इस स्कीम के बारे में लोगों को जानकारी दी है। एलआईसी ने लोगों को बंद पड़ी बीमा पॉलिसी को चालू कर ने का ऑफर दिया है, जिसके तहत पॉलिसी धारक किसी भी वजह से बंद हुई अपनी पॉलिसी आसानी से ऑफर्स के साथ रिन्यू करवा सकता है। इसके लिए एलआईसी ने 15 अक्टूबर तक का वक्त दिया है।

 कैसे रिन्यू करवा सकते हैं बंद पॉलिसी

कैसे रिन्यू करवा सकते हैं बंद पॉलिसी

आप 5 तरीकों से अपनी बंद पड़ी एलआईसी पॉलिसी को दोबारा से रिन्यू करवा सकते हैं। पहला सामान्य पुनर्चलन , जिसके तहत बंद पड़ी LIC पॉलिसी के बाकी प्रीमियम की लम्प-सम प्रीमियम राशि में मौजूदा दर पर ब्याज के साथ भुगतान करके रिन्यू किया जा सकता है। वहीं स्पेशल रिवाइवल प्रोसेस में आप यदि लम्प-सम सभी प्रीमियमों का भुगतान करने में असमर्थ है, तो वह विशेष रिवाइवल योजना के तहत अपनी बीमा को दोबारा रिन्यू करवा सकते हैं। जिसके लिए आपकी पॉलिसी डेट को आगे-पीछे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि इसे आप सिर्फ एक बार ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ इस इस प्रोसेस का इस्तेमाल 3 साल तक की पॉलिसी को रिन्यू करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

 पॉलिसी रिन्यू करने के लिए अपनाए ये तरीका

पॉलिसी रिन्यू करने के लिए अपनाए ये तरीका


इसके अलावा किस्तों द्वारा पुनर्चलन तरीके का इस्तेमाल कर बीमा को रिन्यू करवा सकते हैं। जिसके तहत बीमाधारक पॉलिसी को रिवाइवल करने के लिए वो तुरंत जरूरी राशि का भुगतान करके अपनी पॉलिसी को दोबारा चालू कर सकता है। इसके अलावा आप लोन-सह-पुनर्चलन योजना का इस्तेमाल कर पॉलिसी रिन्यू कर सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+