LIC पॉलिसी धारक भूलकर भी न करें ये काम, वरना खो बैठेंगे अपना सारा पैसा

नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम(LIC) के पॉलिसीधारकों की तादात लाखों में है। लोग एलआईसी को सुरक्षित निवेश मानते हैं और इसलिए यहां निवेश करने में कतराते नहीं है। अगर आपने भी LIC की पॉलिसी से रखी हैं तो ये खबर आपके लिए खास है। लोग अपनी जमा पूंजी को सुरक्षित करने और बेहतर रिटर्न के लिए LIC पॉलिसी लेते हैं, लेकिन पॉलिसी लेते वक्त आप को सावधान रहने की जरूरत हैं। कई बार एलआईसी के नाम पर फ्रॉड के मामले सामने आने लगे हैं, इसलिए LIC की ओर से समय-समय पर एडवाइजरी जारी की जा रही है।

एलआईसी पॉलिसीधारकों के लिए खास खबर

एलआईसी पॉलिसीधारकों के लिए खास खबर

एलआईसी पॉलिसीधारकों के लिए जरूरी है कि वो पॉलिसी लेते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखें और किसी भी तरह के फ्रॉड से खुद को बचा सके। इसके लिए एलआईसी वक्त-वक्त पर एडवाइजरी जारी करता है, जिसे फॉलो कर पॉलिसी धारक खुद को धोखाधड़ी से बचा सकते हैं। एलआईसी ने कहा है कि पॉलि‍सी प्रीमियम भरने के लि‍ए ग्राहक सिर्फ Life Insurance corporation of India के नाम से ही चेक जारी करें।

 रखें इन बातों का ख्याल

रखें इन बातों का ख्याल

पॉलिसीधारकों के लिए जरूरी है कि वो www.licindia.in की वेबसाइट पर जाकर समय-समय पर अपनी पॉलिसी का स्टेटस चेक करते रहें। पॉलिसी देते वक्त एजेंट की ओर से दिए जाने वाले कि‍सी भी दस्‍तावेज को बिना पढ़े कभी भी साइन न करें। बीमा की टर्म्स एंड कंडिशन या कोई भी डॉक्यूमेंट को बिना पढ़े पॉलिसी न लें। आपको पॉलि‍सी के ओरि‍जनल डॉक्यूमेंट कभी भी किसी से साझा नहीं करनी चाहिए।

 फोन पर जानकारी साझा करने से बचें

फोन पर जानकारी साझा करने से बचें

एलआईसी ने साफ किया है कि फोन पर जानकारी साझा करने से बचें। इतना ही नहीं कि‍सी भी तरह की पॉलिसी लेने और उसका पेमेंट करने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वो एलआईसी एजेंट ही है। एलआईसी को NEFT के माध्‍यम से ही पेमेंट करना चाहिए। किसी भी धोखाधड़ी के मामले में आपको फौरन इसकी जानकारी एलआईसी के एंटी फ्रॉड पॉलि‍सी के तहत एलआईसी ऑफिस को देनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+