Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

LIC पॉलिसी होल्डर्स के लिए जरूरी खबर, फटाफट पॉलिसी को PAN से करें लिंक

LIC पॉलिसी होल्डर्स पॉलिसी को PAN से करें लिंक,IPO में पैसा लगाने से पहले करना होगा ये काम

नई दिल्ली, 3 दिसंबर। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम(LIC) अपना आईपीओ लेकर आ रही है। एलआईसी ने अपने आईपीओ को लॉन्च करने की तारीख तय नहीं की है, लेकिन जल्द ही देश का सबसे बड़ा आईपीओ बाजार में उतारने जा रही है। ऐसे में अगर आप भी एलआईसी का आईपीओ लेना चाहते हैंतो इसमें भागीदारी के लिए अपनी पॉलिसी के साथ पैन को अपडेट करें। मिली जानकारी के मुताबिक एलआईसी के आईपीओ का 10 प्रतिशत तक पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित होगा।

 पैन कार्ड को करें लिंक

पैन कार्ड को करें लिंक

अगर आप एलआईसी के आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं तो तुरंत अपनी एलआईसी पॉलिसी को पैन कार्ड से लिंक कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि 50000 रुपए से अधिक के कैश पेमेंट के लिए आपको पैन कार्ड की जरूरत होगी। ऐसे में पॉलिसीधारकों को बिना देर किए फौरन अपनी पॉलिसी को पैन कार्ड से लिंक कर लेना चाहिए। इसके लिए आपको कही जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप आसानी से अपने घर में बैठे-बैठे ऑनलाइन तरीके से अपने पॉलिसी के साथ अपने पैन कार्ड को लिंक कर सकते हैं।

 कैसे करें LIC पॉलिसी के साथ पैन कार्ड को लिंक

कैसे करें LIC पॉलिसी के साथ पैन कार्ड को लिंक


एलआईसी के साथ पैन को लिंक करने के लिए एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट https://licindia.in/ पर जाएं।
होम पेज पर ऑनलाइन पैन रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन चुनें।
आगे अपना ईमेल पता, पैन, मोबाइल नंबर और एलआईसी पॉलिसी नंबर की जानकारी भरकर कैप्चा कोड डालें।
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से OTP के लिए रिक्वेस्ट भेजें।
OTP को भरकर सबमिट करें।
फॉर्म जमा करने के बाद पैन लिंकिंग का मैसेज आएगा।
पैन कार्ड लिंक हुआ कि नहीं इसे चेक करने के लिए https://linkpan.licindia.in/UIDSeedingWebApp/getPolicyPANStatus पर जाकर चेक करें।

 LIC IPO

LIC IPO

देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी अपना आईपीओ लाने जा रही है। एलआईसी का इश्यू साइज का 10 प्रतिशत तक पॉलिसीधारकों के लिए रिजर्व रख सकती है। एलआईसी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने जा रही है, जिसके जरिए सरकार अपनी 10 से 20 फीसदी तक हिस्सेदारी बेचकर करीब 1 लाख करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+