सिर्फ 149 रुपये में 28GB डाटा दे रहा है Reliance Jio, एयरटेल-वोडाफोन हैं बहुत पीछे
नई दिल्ली। रिलांयस जियो ने नए साल पर अपने यूजर्स के लिए धमाकेदार ऑफर पेश किया है। जियो ने अपने प्रतिदन 1GB डाटा वाले सभी 4 प्लान को 50 रुपये सस्ता कर दिया है। जियो के नए ऑफर के बाद अब जियो का सबसे सस्ता प्रतिदिन 1GB डाटा वाला प्लान यूजर्स को सिर्फ 149 रुपये में मिलेगा। जबकि पहले इस प्लान की कीमत 199 रुपये थी।

जियो का 149 रुपये का प्लान
जियो के इस 149 रुपये के प्लान में यूजर्स को 28 दिनों तक प्रतिदिन 1GB डाटा मिलेगा। यानी कि इस तरह यूजर्स को सिर्फ 149 रुपये में 28 दिनों में 28GB डाटा मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, एसएमएस, रोमिंग, जियो ऐप आदि की सुविधा भी मिलेगी। अब आइए जियो के इस प्लान के अन्य बड़ी टेलीकॉम कंपनियों जैसे- एयरटेल और वोडाफोन से तुलना करते हैं।

एयरटेल
एयरटेल का जो सबसे सस्ता प्रतिदिन 1GB डाटा प्लान है वो है रुपये 199 का। एयरटेल ने इस प्लान को साल 2017 के अंत में लॉन्च किया था। इस प्लान में एयरटले अपने यूजर्स को 28 दिनों तक प्रतिदिन 1GB डाटा के साथ फ्री कॉलिंग और रोमिंग की सुविधा दे रहा है। लेकिन अगर एसएमएस की बात करें तो यूजर्स को सिर्फ 100 एसएमएस ही रोज फ्री मिलेंगे।

वोडाफोन
वहीं अगर वोडाफोन के सबसे सस्ते प्रतिदिन 1GB डाटा प्लान की बात की जाए तो वो 198 रुपये का है। वोडाफोन भी इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों तक प्रतिदिन 1GB डाटा ऑफर कर रहा है। लेकिन वोडाफोन अपने यूजर्स को रोजाना सिर्फ 250 मिनट ही कॉलिंग फ्री दे रहा है जो कि हफ्ते में 1000 मिनट से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

जियो ने सभी को पछाड़ा
अब अगर जियो के प्रतिदिन 1GB डाटा प्लान की एयरटेल और वोडाफोन से तुलना की जाए तो जियो सभी को पीछे छोड़ता हुआ नजर आ रहा है। जियो का प्लान न सिर्फ एयरटेल और वोडाफोन से लगभग 50 रुपये सस्ता है बल्कि इसमें रोजाना 100 एसएमएस या एक दिन में सिर्फ 250 मिनट्स कॉलिंग जैसी कोई सीमा भी नहीं है। जियो यूजर्स, एयरटेल और वोडाफोन से 50 रुपये कम देकर 28GB डाटा के साथ अनिलिमिटेड फ्री कॉलिंग और एसएमएस का लाभ उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications