New Labour Code: नए लेबर कोड को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानिए कैसे आपकी सैलरी-PF, ऑफिस टाइमिंग में होगा बदलाव
New Labour Code: नए लेबर कोड को लेकर आई बड़ी अपडेट, जानिए कैसे आपकी सैलरी-PF, ऑफिस टाइमिंग में होगा बदलाव
नई दिल्ली। केंद्र सरकार नौकरीपेशा लोगों के लिए नया लेबर कोड लागू करना चाहती है। सरकार की ओर से सभी राज्यों को मसौदा भेजा गया है। सभी राज्यों के पास नए लेबर कोड से जुड़े ड्राफ्ट भेजे गए हैं। केंद्र सरकार चाहती है कि जल्द से जल्द चार लेबर कोड को लागू किया जाए। जानकारी के मुताबिक अधिकांश राज्य़ों ने इस ड्राफ्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने लेबर कोड से जुड़े अपडेट की जानकारी देते हुए कहा कि लगभग सभी राज्यों ने चार लेबर कोड पर नियमों का मसौदा तैयार कर लिया है। अब कोशिश की जा रही है कि उचित समय पर इसे लागू किया जाए और कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके।

लेबर कोड जल्द होगा लागू
अधिकांश राज्यों ने लेबर कोड को लेकर अपना मसौदा बना लिया है, जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार जल्द इसे लागू कर सकती है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि राजस्थान ने दो संहिताओं पर मसौदा नियम तैयार किया है, जबकि पश्चिम बंगाल में मौसादा अंतिम दौर में है। मेघालय समेत पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों ने फिलहाल प्रक्रिया को पूरा नहीं किया गया है।

सैलरी से लेकर ऑफिस टाइमिंग में होगा बदलाव
नए लेबर कोड के लागू होने के बाद से आपकी सैलरी से लेकर, भविष्य निधि जमा तक, ऑफिस टाइमिंग से लेकर रिटायरमेंट तक के नियमों में बदलाव होगा। आपकी छुट्टी, नौकरी छोड़ने पर फुल एंड फाइनल सेटलमेंट जैसे कई नियमों में बदलाव हो सकता है। माना जा रहा है कि नए लेबर कोड में काम घंटे के बाद आधा घंटे का ब्रेक , ओवर टाइम नियम बदल जाएंगे। नए लेबर कोड में एक हफ्ते में 48 घंटे से ज्यादा काम कराने पर उसे ओवर टाइम माना जाएगा। जिसका भुगतान कंपनी को करना पड़ेगा।

सैलरी में हो सकता है बदलाव
नए लेबर कोड लागू होने के बाद बेसिक सैलरी 50 फीसदी तक हो जाएगा। बाकी बचे 50 फीसदी में बाकी अलाउंट होंगे। हालांकि इस नियम से आपकी टेक होम सैलरी कम हो जाएगी, क्योकिं तमाम डिडक्शन मूल वेतन पर होते हैं, जबकि बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी होगी तो आपकी PF कंट्रीब्यूशन बढ़ जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पीएख योगदान बेसिक सैलरी पर आधारित होता है और बेसिक सैलरी बढ़ने से योगदान बढ़ेगा। पीएफ के अलावा ग्रेजुएटी में भी बढ़ोतरी होगी।












Click it and Unblock the Notifications