ध्यान दें! अब Credit Card से भुगतान करना पड़ेगा महंगा, 1 जून से बदलेंगे नियम, जानें क्या होगा बदलाव?
Credit Card New Rules 2025: अगर आप कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। 1 जून 2025 से बैंक अपने कार्ड से जुड़े कई नियमों में बदलाव करने जा रहा है, जिसका सीधा असर आपके बिल भुगतान, रिवॉर्ड प्वाइंट्स और इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर पड़ेगा। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में विस्तार से:

ऑटो-डेबिट फेल हुआ तो लगेगा चार्ज
अगर आपका क्रेडिट कार्ड बिल ऑटो-डेबिट के जरिये कटने में असफल होता है, तो बैंक अब 2 प्रतिशत तक का शुल्क वसूलेगा। ये शुल्क न्यूनतम 450 रुपये होगा। ऐसे में समय पर भुगतान करना जरूरी हो गया है, वरना आपको अतिरिक्त पैसे चुकाने पड़ सकते हैं।
यूटिलिटी बिल पर भी देना होगा शुल्क
अब अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड से बिजली, पानी या गैस जैसे यूटिलिटी बिल्स का भुगतान करते हैं और वह एक निश्चित सीमा से ज्यादा होता है, तो उस पर 1 प्रतिशत का शुल्क लगेगा। हालांकि ये नियम कुछ चुनिंदा कार्ड जैसे कोटक व्हाइट रिजर्व, सॉलिटेयर, इंफिनिटी, सिग्नेचर और मिंत्रा कार्ड पर लागू नहीं होंगे। बाकी कार्डधारकों को सतर्क रहना होगा ताकि अनावश्यक शुल्क से बचा जा सके।
पेट्रोल-डीजल पर बढ़ेगा खर्च तो लगेगा अतिरिक्त चार्ज
ईंधन पर एक तय राशि से ज्यादा खर्च करने पर अब 1 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क देना होगा। हालांकि इंडियन ऑयल कोटक कार्ड और कुछ प्रीमियम कार्ड इस नियम से बाहर हैं। अगर आप रेगुलर ट्रैवल करते हैं तो ईंधन खर्च की प्लानिंग पहले से करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
विदेश में करेंसी बदलवाने पर भी कटेगा पैसा
अगर आप विदेश यात्रा करते हैं या इंटरनेशनल लेनदेन करते हैं तो डायनेमिक करेंसी कन्वर्जन (DCC) पर अब अतिरिक्त शुल्क लगेगा। साथ ही शिक्षा से जुड़ी पेमेंट्स पर भी नए चार्ज लग सकते हैं, जिनका विवरण बैंक की वेबसाइट पर मौजूद है।
रिवॉर्ड प्वाइंट्स और कैशबैक पर भी असर
बैंक ने कुछ श्रेणियों में रिवॉर्ड प्वाइंट्स देने के नियमों में बदलाव किया है। साथ ही कैशबैक रिडेम्पशन की वैल्यू भी घटाई गई है। इसका मतलब यह हुआ कि ग्राहकों को अब अपने खर्चों की रणनीति फिर से बनानी पड़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications