GST बिल: जानिए क्या होगा सस्ता और कहां लगेगी महंगाई की आग
नयी दिल्ली। केंद्र सरकार गुड्स एंड सर्विस टैक्स यानी जीएसटी की दिशा में पहल करते हुए इसे बुधवार को राज्यसभा में पेश करने वाली है। साल भर से लोकसभा से पारित होकर पेंडिंग पड़ी ये बिल कल राज्यसभा में पेश की जाएगी। राज्यसभा में इस बिल पर चर्चा के लिए 5 घंटे का वक्त दिया गया है। बिल पेश करने से पहले ही भाजपा ने अपने सभी सांसदों को अगले तीन दिनों तक राज्यसभा में उपस्थित रहने को कहा है। अगर जीएसटी बिल पास होता है तो आम आदमी की जेब पर क्या असर पड़ेगा, इसे जान लेना जरूरी है।

सरल भाषा में जानें क्या है जीएसटी ?
अलग-अलग सामान के लिए इस वक्त हम 30 से 35 प्रतिशत तक टैक्स देते है, लेकिन अगर जीएसटी लागू हो जाए तो हमें इन सभी टैक्सेज को मिलाकर सिर्फ एक जगह 17 या 18 प्रतिशत टैक्स देना होगा।
जीएसटी लागू होने के बाद देशभर में सभी सामान एक कीमत पर मिलेगा और टैक्स भी एक ही जैसा होगा।
जीएसटी बिल पास होने के बाद सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी, एडीशनल एक्साइज ड्यूटी, सर्विस टैक्स, एडीशनल कस्टम ड्यूटी, स्पेशल एडिशनल ड्यूटी ऑफ कस्टम, वैट/सेल्स टैक्स, सेंट्रल सेल्स टैक्स, मनोरंजन टैक्स, ऑक्ट्रॉय एंडी एंट्री टैक्स, परचेज टैक्स खत्म हो जाएंगे।
किसकी कीमत गिरेगी?
- जीएसटी लागू होने के बाद आम आदमी के लिए कुछ चीजें सस्ती हो जाएगी।
- वैट और सर्विस टैक्स खत्म होने के बाद आपके लिए घर खरीदना सस्ता हो सकता है।
- रेस्टोरेंट में खाना खाना सस्ता होगा।
- एयरकंडीशनर, माइक्रोवेव ओवन, फ्रिज, वाशिंग मशीन सस्ती हागी।
- माल ढुलाई भी 20 फीसदी तक सस्ती हो सकती है।
क्या होगा महंगा ?
- जीएसटी बिल लागू होने के बाद चाय-कॉफी, डिब्बाबंद फूड प्रोडक्ट महंगे हो सकते हैं।
- मोबाइल बिल, क्रेडिट कार्ड का बिल महंगा होगा।
- जेम्स एंड ज्वैलरी महंगी होनी।
- रेडिमेड गारमेंट भी महंगे होंगे।












Click it and Unblock the Notifications