क्या आपको अपने बाद परिवार की फिक्र है, तो ये खबर आपके लिए है

नई दिल्ली। इंश्योरेंस पॉलिसी हर किसी के लिए जरूरी होती है, लेकिन अक्सर लोग ये फैसला नहीं कर पाते हैं कि आखिर कौन सा इंश्योरेंस लेना बेहतर है। वहीं बहुत से लोग यह भी सोचते हैं कि आखिर इंश्योरेंस की जरूरत है भी या नहीं।

जब कभी बात जीवन बीमा की होती है तो कई लोग तर्क देते हैं कि इसकी उन्हें कोई जरूरत नहीं है, वहीं कुछ लोग बीमा करवाना उचित समझते हैं। ऐसे में जीवन बीमा करवाना या न करवाना अपनी-अपनी मर्जी है, लेकिन बीमा करवाने के कई फायदे भी हैं। ऐसे में अगर आप जीवन बीमा नहीं करवाते हैं तो आप उन फायदों से वंचित रह जाएंगे।

मुसीबत की घड़ी में परिवार के लिए मरहम

मुसीबत की घड़ी में परिवार के लिए मरहम

किसी की अचानक मौत हो जाने से न केवल एक जिंदगी का नुकसान होता है, बल्कि पूरे परिवार को एक बड़ा झटका लगता है। अगर मरने वाला शख्स ही परिवार का खर्च वहन करता था, तो ऐसी स्थिति में परिवार की हालत बहुत ही खराब हो जाती है, क्योंकि कमाने वाले की ही मौत हो जाती है।

इंश्योरेंस पॉलिसी ऐसी स्थिति में काम आती है। जीवन बीमा से भले ही मरने वाले इंसान की कमी पूरी न की जा सके, लेकिन किसी की मौत के बाद बीमा से मिले पैसों से परिवार को अपना खर्च चलाने में थोड़ी आसानी हो जाती है।

आपके लिए कौन सी इंश्योरेंस पॉलिसी सही है, इसका चुनाव करना सबसे अहम इसलिए भी है, क्योंकि बाजार में बहुत सी इंश्योरेंस कंपनियां हैं जो लुभावने ऑफर देती हैं। इश्योरेंस लेते समय ऑफर से अधिक जरूरत देखना जरूरी होता है।

ध्यान रखें 3 बातें

ध्यान रखें 3 बातें

कोई भी इंश्योरेंस खरीदने से पहले हर इंसान को इन तीन बातों पर गौर जरूर करना चाहिए।

1.क्या आप इंश्योरेंस अपनी सुरक्षा के लिए खरीद रहे हैं?

2.क्या आप इंश्योरेंस निवेश के लिए खरीद रहे हैं?

3.क्या आप इंश्योरेंस सिर्फ टैक्स बचाने के लिए खरीद रहे हैं?

ऐसे में अगर आप कोई इंश्योरेंस खरीद रहे हैं तो पहले अपनी जरूरत निर्धारित कर लें। इंश्योरेंस सिर्फ खरीदने के लिहाज से न खरीदें। इसे तभी खरीदें जब आपको इसकी जरूरत हो। अगर आप इंश्योरेंस अपनी सुरक्षा के लिए खरीद रहे हैं तो आइए जानते हैं कौन सा इंश्योरेंस है सबसे अच्छा।

टर्म लाइफ इंश्योरेंस

टर्म लाइफ इंश्योरेंस

अगर आप जीवन बीमा करवा रहे हैं, तो आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है टर्म प्लान। टर्म प्लान के तहत काफी कम कीमत में बहुत अधिक पैसों का कवर मिलता है। इस तरह की पॉलिसी पूरी तरह से सुरक्षा के लिहाज से ली जाती है।

जीवन बीमा कराते वक्त इस बात का खास ध्यान रखें कि बीमा एक खर्च है, न कि निवेश। ऐसे में टर्म प्लान लाइफ इंश्योरेंस सबसे अच्छी पॉलिसी होती है। इसके तहत काफी कम पैसे देकर कुछ विशेष सालों के लिए सुरक्षा कवर मिल जाता है। टर्म पॉलिसी सामान्यतया 10, 15, 20, 25 और 30 सालों के लिए ली जाती है।

इन बातों का भी रखें ध्यान?

इन बातों का भी रखें ध्यान?

  • अगर पॉलिसी की अवधि के दौरान किसी पॉलिसीधारक की मौत हो जाती है तो उसके नॉमिनी को कवर के पूरे पैसे मिल जाते हैं।
  • टर्म प्लान के तहत आप जितना भी प्रीमियम चुकाते हैं, उतनी राशि पर आपको आयकर की धारा 80सी के तहत टैक्स से भी छूट मिलती है।
  • अगर आपकी पॉलिसी की अवधि पूरे होने तक आप जीवित रहते हैं तो पॉलिसी की मैच्योरिटी पर आपको कोई भी रकम नहीं दी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+