देश के कई जिलों में पेट्रोल की कीमतें 100 के पार, जानें पेट्रोल-डीजल का आज का रेट
सरकारी तेल कंपनियों ने आज शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी किए। आज आम आदमी को राहत देते हुए तेल कंपनियों ने फ्यूल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया है।
नई दिल्ली, 5 जून। सरकारी तेल कंपनियों ने आज शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी किए। आज आम आदमी को राहत देते हुए तेल कंपनियों ने फ्यूल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया है। यानि शुक्रवार को जारी तेल की कीमतों के आधार पर ही आज बाजार में पेट्रोल-डीजल बेचा जाएगा। बात अगर राजधानी दिल्ली की करें तो दिल्ली में आज पेट्रोल 94.76 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 85.66 रुपए प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है। शुक्रवार को पेट्रोल के दामों में 27 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल के दामों में 28 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था।
Recommended Video

मुंबई में तेल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची
आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल अपनी सर्वकालिक ऊंची कीमतों पर बेचा जा रहा है। मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 101 रुपए पहुंच गई है। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल (94.76) जबकि डीजल (88.51) की दर से बेचा जा रहा है वहीं चेन्नई में पेट्रोल 96.23 प्रति लीटर जबकि डीजल 90.38 रुपए प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स केस में दिल्ली के बिजनेस मैन नवनीत कालरा को झटका, अग्रिम जमानत अर्जी खारिज
जून महीने में 2 बार बढ़ीं तेल की कीमतें
मालूम हो की जून महीने में तेल की कीमतों में दो बार इजाफा किया गया है। मुंबई के अलावा राजस्थान के कई शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 के पार पहुंच चुकी हैं। देश के 135 जिलों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए के पार पहुंच चुकी हैं।
रोज जारी होती हैं तेल की कीमतें
बता दें कि तेल कंपनियां दैनिक आधार पर तेल की कीमतें जारी करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी और कटौती के आधार पर तेल की कीमतें तय की जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications