पेट्रोल-डीजल डलवाने से पहले जानें क्या है आपके शहर में तेल की कीमत

नई दिल्ली, 18 अप्रैल। पेट्रोल और डीजल के दाम में आज लगातार 12वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिसके चलते आम नागरिकों को कुछ हद तक राहत जरूर मिली है। तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे जो रेट जारी किए हैं उसमे कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि 6 अप्रैल को आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव हुआ था। उसके बाद से कीमतें स्थिर हैं। हालांकि इससे पहले तेल कंपनियों ने 22 मार्च से 6 अप्रैल के बीच किश्तों में 14 बार तेल के दाम बढ़ाए थे, जिसकी वजह से कीमतों में तकरीबन 10 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हो गई थी।

petrol

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की ओर से जारी कीमतों के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल के दाम 105.41 रुपए प्रति लीटर हैं जबकि डीजल के दाम 96.67 रुपए प्रति लीटर हैं। मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल के दाम 120.51 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल 104.77 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 115.12 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 99.83 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 110.85 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल 100.94 रुपए प्रति लीटर है। बता दें कि अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल पर वैट अलग-अलग लगता है इसी के चलते अलग-अलग राज्यों में कीमतें अलग होती हैं।

Recommended Video

    India में World की सबसे महंगी LPG, Petrol के मामले में इस नंबर पर | वनइंडिया हिंदी

    देश में सबसे सस्ते पेट्रोल की बात करें तो यह पोर्ट ब्लेयर में है, यहां पेट्रोल 91.45 रुपए प्रति लीटर है जबकि महाराष्ट्र के परभणी में सबसे महंगा 123.47 रुपए प्रति लीटर है। अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम जानना चाहते हैं तो आपको सिर्फ एक मैसेज से यह जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको RSP लिखकर 9224992249 पर मैसेज भेजना है। एचपीसीएल के लिए HPPRICE का इस्तेमाल करके 9222201122 पर मैसेज भेज सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+