जानिए, किस चीज पर लग सकता है कितना GST

सबसे कम जीएसटी दर 6 फीसदी होगी, जबकि सबसे अधिक जीएसटी दर 26 फीसदी होगी। इसके अलावा दो अन्य स्टैंडर्ड दरें होंगी, जो 12 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगी।

नई दिल्ली। मंगलवार को जीएसटी को लेकर एक 4 स्तरीय ढांचे का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें सबसे कम जीएसटी दर 6 फीसदी होगी, जबकि सबसे अधिक जीएसटी दर 26 फीसदी होगी। इसके अलावा दो अन्य स्टैंडर्ड दरें होंगी, जो 12 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगी।

gst

लग्जरी चीजों पर अतिरिक्त सेस भी लगाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे एकत्र की गई राशि से राज्यों को होने वाले नुकसान की भरपाई की जा सके।

सर्विस सेक्टर के लिए अधिकतम टैक्स 18 फीसदी रखने का प्रस्ताव रखा गया है, जबकि ट्रांसपोर्टेशन जैसी जरूरी सेवाओं के लिए टैक्स 6 से लेकर 12 फीसदी के बीच रखा जा सकता है।

सोने पर लग सकता है 4 फीसदी टैक्स

70 फीसदी से अधिक वस्तुओं पर या तो 18 फीसदी या 12 फीसदी या फिर 6 फीसदी की दर से टैक्स लगेगा, जिसमें 50 फीसदी से अधिक वस्तुओं पर या तो 12 फीसदी या 18 फीसदी टैक्स लगाने का प्रस्ताव है। वहीं दूसरी ओर, सोने पर 4 प्रतिशत जीएसटी लगाया जा सकता है।

रेवेन्यू सेक्रेटरी हसमुख अधिया ने बताया कि लग्जरी कारों या तंबाकू, सिगरेट, पान मसाला जैसे उत्पादों पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैक्स लगाने का प्रस्ताव है। इन उत्पादों पर यह 25 फीसदी अतिरिक्त टैक्स 26 फीसदी के जीएसटी रेट के अलावा लगाया जाना तय किया गया है।

लग्जरी चीजों से जुटाए जाएंगे 50 हजार करोड़

लग्जरी चीजों से होने वाली आय का अनुमान करीब 50 हजार करोड़ रुपए लगाया गया है, जिसमें से 26 हजार करोड़ रुपए पर्यावरण सेस के जरिए एकत्र किया जाना है। यह पैसा केन्द्र द्वारा राज्यों के नुकसान की भरपाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में शुरू हुई तीन दिवसीय बैठक में ही जीएसटी को अंतिम रूप दिया जा सकता है। यह बैठक मंगलवार से शुरू हुई है, जो गुरुवार तक चलेगी।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि जीएसटी की दरों को इस प्रकार तय किया जाएगा, कि ना तो इससे खुदरा महंगाई बढ़े और ना ही केंद्र या राज्यों को राजस्व की हानि हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+