Auto Upgradation Scheme in IRCTC: स्लीपर के टिकट पर कर सकते हैं 3rd AC की यात्रा, जानिए कैसे?

Indian Railway Catering and Tourism Corporation भारत में रेल में और रेलवे स्टेशनों पर खान-पान की सेवाओं की जिम्मेदारी संभालता है।

Auto Upgradation Scheme in IRCTC

Auto Upgradation Scheme in IRCTC: भारतीय रेलवे ने दूरियां कम कर दी है। भारत में आम से लेकर खास तक लोग प्रतिदिन इसकी यात्रा करते हैं। रेलवे की पूरी कोशिश होती है कि वो अपने यात्रियों को पूरी तरह से संतुष्ट करें। इन दिनों गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं। काफी लोग रेल से यात्रा कर रहे हैं इसलिए कुछ बातों का पता उन्हें होना जरूरी है। आपने कभी किसी व्यक्ति से से सुना होगा कि उसने तो स्लीपर का टिकट लिया था लेकिन उसे अचानक पता चला कि उसकी बर्थ तो 3rd AC में है। अब इसके लिए वो खुद को लकी या भगवान को थैक्स बोलता है और कहता है कि ये तो शायद जादू हो गया।

रेलवे की एक Auto Upgradation Scheme

लेकिन सच बताए कि ये जादू भारतीय रेलवे के एक नियम की वजह से होता है जिसके बारे में लोगों को पता ही नहीं है। दरअसल भारतीय रेलवे की एक Auto Upgradation Scheme है, जिसके जरिए यात्रियों का टिकट अपग्रेड हो जाता है। दरअसल लोग जह रिजर्वेशन के लिए टिकट बुक करते हैं तो उसे भारतीय रेलवे की तरफ से टिकट अपग्रेड का विकल्प दिया जाता है, अगर वो विकल्प पर क्लिक कर दिया जाए तो टिकट अपग्रेड हो जाता है और इस वजह से स्लीपर वाले को 3rd AC की बर्थ मिल जाती है।

रेलवे को नुकसान से बचाती है ये स्कीम

ये सुविधा पूरी तरह से फ्री है लेकिन ये तभी काम करती है, जब ऊपर वाली ग्रेड में बर्थ खाली हो। अपग्रेड सिस्टम हर वर्ग के लिए है जिसके जरिए 3rd AC वाले 2nd AC और 2nd AC वाले के फर्स्ट एसी, स्लीपर वाले 3rd AC की बर्थ मिल सकती है। इस नियम से केवल यात्रियों को ही फायदा नहीं होता है बल्कि इससे रेलवे को भी लाभ होता है।

यात्री भी खुश रेलवे भी खुश

दरअसल 3rd AC, 2nd AC और फर्स्ट एसी का किराया बहुत ज्यादा होता है, ऐसे में अक्सर इसकी सीटें खाली रह जाती हैं। रेलवे अपग्रेड स्कीम से लोअर क्लास के यात्रियों को अपर क्लास में भेज देता है। ऐसे में यात्रियों को कम पैसे अधिक की सुविधा मिल जाती है और लोअर क्लास की खाली पड़ी ही सीटों पर वेटिंग लिस्ट के यात्रियों का टिकट कन्फर्म हो जाता है इससे ट्रेनों की सीटें भी खाली नहीं रहती है, जिससे रेलवे को नुकसान नहीं उठाना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+