17 रुपये में पूरी रात अनलिमिटेड डाटा, जानिए VI के सबसे सस्ते डाटा प्लान
वोडाफोन आईडिया (VI) ने अनलिमिटेड डाटा के साथ सबसे सस्ते प्लान्स दे रहा है, जो उपभोक्ताओं को काफी पसंद आ रहे हैं।

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आईडिया अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए डेटा प्लान पैक को लेकर आई है। जो अन्य टेलीकॉम कंपनी की तुलना में काफी अधिक सस्ता है।
टेलीकॉम कंपनी वीआई अपने उपभोक्ताओं के लिए एक खास आकर्षक ऑफर लेकर आई है अगर आप एक या दो दिन के लिए न्यूनतम अवधि वाले डेटा प्लान की तलाश कर रहे हैं। तो वीआई कंपनी ने दो नए सस्ते प्लान लॉन्च किए हैं।
VI ने हाल ही में 17 रुपये का नाइट फ्री प्लान की शुरुआत की है, जिसमें उपभोक्ताओं को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक असीमित डेटा प्रदान करता है। इस पैक की वैलेडिटी एक दिन की है। इसमें आउटगोइंग एसएमएस लाभ नहीं मिलते हैं।
वहीं, वीआई ने 57 रुपये का एक नाइट फ्री अनलिमिटेड डेटा प्लान है। इसकी वैधता सात दिन यानी 168 घंटे हैं। इसमें भी 17 रुपये के पैक की तरह आउटगोइंग एसएमएस लाभ नहीं मिलते हैं।
151 रुपये के प्लान में आपको 8 जीबी डाटा 30 दिनों के लिए मिलता है। इस पैक को साथ आपको तीन महीने के लिए Disney+Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
इसके साथ ही VI के कुछ प्लान्स सात दिनों के वैलिडिटी के साथ आते हैं। 39 रुपये के रिचार्ज के साथ 3 जीबी डाटा, 75 रुपये के प्लान में 6 जीबी डाटा मिलता है। वहीं, 55 रुपये में आपको एक महीने के म्यूजिक पैक के साथ 3.3 जीबी डेटा मिलता है।
वहीं, रिलायंस जियो और एयरटेल तेजी से अपनी 5जी सेवाएं शुरु कर रहे हैं। वहीं, वीआई अभी अगली पीढ़ी के नेटवर्क की पेशकश नहीं करने वाला एकमात्र दूरसंचार ऑपरेटर है। वीआई इसी महीने देश में अपना 5जी नेटवर्क शुरू करने की योजना बना रहा है।












Click it and Unblock the Notifications