'हम Top-2 रहना चाहते', केएम बिड़ला ने साझा की कंपनी रणनीति, निवेश किए 20 बिलियन डॉलर

KM Birla: आदित्य बिड़ला ग्रुप की ओर से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 20 अरब डॉलर का निवेश किया गया है। कंपनी अपने सेक्टर में टॉप-2 कंपनियों में शामिल होने के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन केएम बिड़ला ने कहा कि कंपनी ने कुछ मुश्किल फैसले लिए हैं, जिसमे हिंडालको के नोवेलिस का अधिग्रहण शामिल है। सीमेंट बिजनेस को अगले 10 वर्षों में 100 मिलियन टन से 200 मिलियन टन के लक्ष्य की ओर ले जाना है।

केएम बिड़ला ने कहा कि ग्रुप के अधिकतर निवेश लंबी अवधि के लिए हैं। हमने 15-20 वर्ष के लक्ष्य के साथ यह निवेश किया है। वहीं कंज्यूमर बिजनेस की बात करें तो यह छोटी अवधि के होते हैं। हम जिस भी बिजनेस में हैं उन सभी बिजनेस में टॉप-1 या टॉप-2 होना चाहते हैं।

km birla

बिड़ला ने कहा कि बिना स्केल के मुझे लगता है कि बिजनेस में बने रहना काफी मुश्किल है। बशर्ते आपके पास कुछ खास, जैसे उच्च तकनीक हो जो आपको दूसरों से अलग करती है, जिससे मार्जिन काफी ज्यादा मिलता है, तो बात कुछ और है। लिहाजा स्केल करना बहुत जरूरी है।

बिड़ला ने कहा कि कंपनी ने पिछले 36 वर्षों में 100 मिलियन टन सीमेंट की क्षमता पर पहुंची है, लेकिन अगले पांच वर्षों में इसे 150 मिलियन टन तक पहुंचाने का लक्ष्य है, जबकि 10 वर्षों में इसे 200 मिलियन टन तक पहुंचाने का हमने लक्ष्य रखा है।

वहीं बिड़ला ने कहा कि हिंडालको ने नोवेलिस को 6 बिलियन यूएस डॉलर में खरीदा है, जिससे इस लक्ष्य की ओर बढ़ा जा सके। हमने जब इसका अधिग्रहण किया तो स्टॉक बुरी तरह से पिटने लगे, निवेशक दूर होने लगे। हमे एक साल लग गए वापसी करने में। अगर किसी प्रोफेशनल सीईओ ने यह फैसला लिया होता तो उसकी नौकरी चली जाती क्योंकि उस वक्त ऐसा लग रहा था कि यह गलत फैसला है।

मुझे लगता है कि बतौर प्रमोटर मैं सिर्फ तिमाही के आगे की सोच सकता हूं, मैं एक वर्ष के लक्ष्य के बारे में सोच सकता हूं। लिहाजा बिजनेस को लंबी अवधि तक चलाने के लिए इस तरह के फैसले जरूरी है, जैसा कि हमारी संस्कृति रही है।

बिड़ला ने कहा कि ग्रासिम और मेटल का बिजनेस मेरे दादा जी के पिता जीडी बिड़ला ने शुरू किया था जोकि महात्मा गांधी के करीबी थे। उन्होंने देश को आजादी के बाद आत्मनिर्भर बनाने के लिए ये बिजनेस शुरू किए थे। लेकिन अब स्थिति बदल गई है। अब बिजनेस ग्रोथ के लिए शुरू होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+