एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के शेयर बाजार में हाहाकार! मिनटों में डूबे करोड़ों

नई दिल्ली। पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर बम बरसाए। इस एयर स्ट्राइक में भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने और उनके ट्रेनर को मार गिराया। भारत की इस बड़ी कार्रवाई से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान में छुपे आतंकियों के खिलाफ भारत की इस बड़ी कर्रवाई का पाकिस्तान पर बड़ा असर पड़ा है। पाकिस्तान के शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है।

 Karachi stock exchange spooked by IAF air strike; index tanks nearly 1500 points

भारत की कार्रवाई से निवेशक घबराए हुए हैं। उन्होंने पाकिस्तान से पैसा निकालना शुरू कर दिया है। जिसकी वजह से कराची स्टॉक एक्सचेंज में हाहाकार मचा हुआ है। कराची स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स केएसई-100 कुछ मिनटों में 1000 अंक से ज्यादा टूट गया।

इस गिरावट में निवेशकों के करोड़ों रुपये डूब गए है। बाजार जानकारों के मुताबिक पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर है और अब इस हमले के बाद निवेशकों ने अपना पैसा निकालना शुरू कर दिया है। भारत के साथ तनाव बढ़ने से निवेशकों में घबराहट पैदा हो गई है।

भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद कराची का शेयर बाजार एक समय 1500 अंक लुढ़क गया था। पिछले दो दिन में बाजार 2000 अंक टूट गया है। दोनों देशों के बीच बढ़ रहे तनाव का असर पाकिस्तान के बाजार पर पड़ेगा और सेंसेक्स और नीचे लुढ़कने की संभावना है। हालांकि इसका असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा और बाजार में गिरावट दर्ज की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+