कल्याण ज्वैलर्स ने पूर्व सीएजी विनोद राय को बनाया कंपनी का चेयरमैन

भारत की सबसे बड़ी आभूषण निर्माता कंपनियों में शामिल कल्याण ज्वैलर्स इंडिया लिमिटेड ने पूर्व सीएजी विनोद राय को कंपनी का चेयरमैन और स्वतंत्र गैर-कार्यकारी निदेशक बनाने की घोषणा की है।

नई दिल्ली, 28 मार्च। भारत की सबसे बड़ी आभूषण निर्माता कंपनियों में शामिल कल्याण ज्वैलर्स इंडिया लिमिटेड ने पूर्व सीएजी विनोद राय को कंपनी का चेयरमैन और स्वतंत्र गैर-कार्यकारी निदेशक बनाने की घोषणा की है।

Former CAG Vinod Rai

हालांकि, उनकी नियुक्ति के लिए अभी शेयरहोल्डर्स और अथॉरिटी की इजाजत लेनी बाकी है। वहीं, टी.एस. कल्याणरमन बोर्ड में प्रबंध निदेशक के रूप में बने रहेंगे। बता दें कि विनोद राय भारत के पूर्व नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) और बाहरी लेखा परीक्षकों के संयुक्त राष्ट्र पैनल के पूर्व अध्यक्ष थे।

यह भी पढ़ें: केजरीवाल का भाजपा से सवाल, क्या आपने आठ साल में एक कश्मीरी पंडित को भी घाटी में बसाया?

कंपनी के चेयरमैन बनाए गए विनोद राय ने कहा, 'कल्याण ज्वैलर्स के साथ जुड़ना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, एक ऐसी कंपनी जिसने अपने हितधारकों के बीच विश्वास का उच्चतम स्तर बनाया है, अपने व्यवसाय को नैतिक और पारदर्शी तरीके से संचालित करती है और अच्छे कॉर्पोरेट प्रशासन के मानकों को कायम रखती है।'

वहीं कंपनी ने प्रबंध निदेशक टी.एस. कल्याणरमन ने कहा कि हमें कल्याण ज्वैलर्स में विनोद राय का हमारे बोर्ड के एक स्वतंत्र अध्यक्ष के रूप में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। कल्याण ज्वैलर्स हमेशा कॉर्पोरेट प्रशासन के उच्चतम मानकों पर भरोसा, पारदर्शिता और बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, और यह घटना उस यात्रा के साथ हमारी कंपनी के विकास में एक स्वाभाविक कदम है।

बता दें कि विनोद राय ने सीएजी रहने के दौरान 2जी घोटाले और कोयला घोटाले पर रिपोर्ट दी थी, जिसमें मनमोहन सिंह से लेकर कांग्रेस के तमाम नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये गए थे, हालांकि ये आरोप सिद्ध नहीं हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+