Jio Bharat: रिलायंस जियो लाया देश का सबसे सस्ता फोन, 999 Rs कीमत, कहां और कैसे खरीदें?
दूरसंचार के क्षेत्र में रिलायंस जियो रोजाना नई क्रांति ला रहा। अब उसने देश का सबसे सस्ता फोन लॉन्च किया है। इस फोन का नाम 'जियो भारत' रखा गया। इस फोन की कीमत महज 999 रुपये है। इसकी बिक्री देशभर में 7 जुलाई से शुरू हो गई।
जियो का ये फोन 4जी है, जिसके जरिए अब 2जी फोन्स को रिप्लेस किया जाएगा। सबसे खास बात ये फोन उन लोगों के लिए है, जो स्मार्टफोन खरीदने में असमर्थ हैं, लेकिन उनको बुनियादी सुविधाओं की जरूरत है।

जियो के मुताबिक उन्होंने इस फोन की 10 लाख से ज्यादा यूनिट तैयार कर ली है, जो देशभर में बिक्री के लिए तैयार है। अगर आप इसको खरीदना चाहते हैं, तो आप आप रिलायंस डिजिटल स्टोर, जियो रिटेल आउटलेट या अन्य मोबाइल रिटेल आउटलेट पर जाकर 999 रुपये में इसे ले सकते हैं।
मौजूदा वक्त में इस फोन के दो वेरिएंट मार्केट में हैं। इसमें पहला जियो भारत V2 और दूसरा जियो भारत K1 कार्बन है। भारत V2 को जियो ने खुद विकसित किया है, जबकि दूसरे मॉडल में उसका कार्बन नाम की मोबाइल कंपनी ने सहयोग किया है।
जियो भारत V2
ये मॉडल दो रंगों ऐश ब्लू और सोलो ब्लैक में उपलब्ध है। इसमें आपको रियर कैमरा भी मिल जाएगा। साथ ही इसमें हेडफोन जैक भी कंपनी ने दिया है। सबसे अच्छी बात ये है कि इस छोटे फोन से भी यूजर यूपीआई से पैसे ट्रांसफर कर सकता है। इसके अलावा इसमें जियो ऐप्स के जरिए फिल्म भी देख सकते हैं।
जियो भारत K1 कार्बन
वहीं इस मॉडल में फोन के पीछे की ओर कार्बन का लोगो होगा। ये एक ही रंग 'ग्रे एंड रेड' में उपलब्ध है। इस फोन में भी यूपीआई, फिल्म, गेम्स आदि की सुविधा मौजूद है।
कितने का करना होगा रिचार्ज?
अच्छी बात ये है कि इस फोन का रिचार्ज भी कम दाम पर उपलब्ध है। इसकी बिक्री के साथ जियो ने 'जियो भारत मोबाइल प्लान' शुरू किया। इसके तहत यूजर को 123 रुपये प्रति महीने का रिचार्ज करवाना होगा। इसमें उनको रोजाना 500 एमबी डेटा और असीमित कॉलिंग मिलेगी। अगर यूजर साल भर का प्लान लेना चाहते हैं, तो उनको 1234 रुपये का भुगतान करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications