Jio को सीधी टक्कर, BSNL ने पेश किया अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा प्लान, 1 साल तक नहीं करना होगा रिचार्ज

BSNL ने पेश किया अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा प्लान, 1 साल तक नहीं करना होगा रिचार्ज

नई दिल्ली। Reliance Jio को सीधी टक्कर देने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल( BSNL) ने नया रिचार्ज प्लान पेश किया है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने ये प्लान अपने प्रीपेड ग्राहकों ( Prepaid Customers) के लिए पेश किया है। इस लॉग टर्म प्लान के जरिए BSNL ने रिलायंस जियो( Reliance Jio) को सीधी टक्कर दी है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ फुल डेटा का लाभ मिलता है। आइए जानें BSNL के इस बेहतरीन प्लान के बारे में विस्तार से....

 BSNL का धमाका

BSNL का धमाका

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल( BSNL) ने अपने यूजर्स के लिए खास प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को 1 साल के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। वहीं इस प्लान में यूजर्स को 24 जीबी डेटा का ऑफर मिल है। प्लान को बीएसएनएल ने चेन्नई सर्किल के लिए पेश किया है।

 प्लान में मिल रही है 395 दिन की वैधता

प्लान में मिल रही है 395 दिन की वैधता

इस प्लान में यूजर्स को 365 दिन की वैधता मिलती है,लेकिन प्लान के शुरुआती 90 दिन के लिए एक ऑफर दिया जा रहा है। इसे मिलाकर बीएसएनएल के यूजर्स को इस प्लान के साथ 30 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी मिल जाती है। यानी इस प्लान के तहत यूजर्स को कुल 395 दिनों की वैलिडिटी मिल सकता है। इस प्लान के लिए यूजर्स को 1499 रुपए चुकानी होती है। 1499 रुपए खर्च कर यूजर्स 395 रुपए की वैधतता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा के साथ कई अन्य बेनिफिट्स् पा सकते हैं।

 इस प्लान के खास फायदे

इस प्लान के खास फायदे

BSNL के 1,499 रुपए वाले इस प्लान में यूजर्स को एक साल के लिए अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ हर दिन 250 आउगोइंग मिनट की FUP लिमिट मिल रही है। इसके साथ ही यूजर्स को इस प्लान में 24GB डेटा के साथ 100 SMS हर दिन मिलेगा। इस प्लान के जरिए बीएसएनएल ने अपने प्रतिद्वंदी कंपनियों एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और रिलायंस जियो जैसी बड़ी कंपनियों को चुनौती दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+