इन 5 शहरों में सबसे पहले होगी जियो फोन की डिलिवरी

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के 4जी फीचर फोन की बुकिंग 24 अगस्त से शुरू हो गई है। आप जियो के मायजियो ऐप और जियो वेबसाइट के माध्यम से इस फोन की बुकिंग कर सकते है। इस फोन की बुकिंग ऑफलाइन तरीके से रिलांयस डिजिटल स्टोर से की जा सकती है। देश के करीब 700 शहरों में रिलायंस डिजिटल के करीब 1,996 आउटलेट्स हैं, जहां से इस फोन की बुकिंग की जा सकती है। इसके अलावा जियो 4जी फोन की बुकिंग के लिए रिलायंस जियो के 1,072 सेंटर भी बनाए गए हैं। जहां से इस फोन की बुकिंग की जा सकती है।

5 से 10 सितंबर के बीच होगी डिलिवरी

5 से 10 सितंबर के बीच होगी डिलिवरी

जियो स्टोर के मुताबिक जियो फोन को डिलिवरी 5 से 10 सितंबर के बीच शुरू की जाएगी। माना जा रहा है कि सितंबर के पहले हफ्ते में जियो 4जी फोन की डिलिवरी होगी।

 इन 5 शहरों में होगी पहले डिलिवरी

इन 5 शहरों में होगी पहले डिलिवरी

जियो फोन को ताइवान से इम्पोर्ट किया जाएगा। फोन भारत के पांच शहरों में उतारे जाएंगे। माना जा रहा है कि सबसे पहले इन्हीं शहरों में सबसे पहले फोन की डिलिवरी होगी। इन पांच शहरों में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद और हैदराबाद शामिल है।

 30 लाख पहुंची जियो फोन की बुकिंग

30 लाख पहुंची जियो फोन की बुकिंग

इकॉनोमिक टाइम्स के मुताबिक प्री बुकिंग के कुछ ही घंटों में 30 लाख से ज्यादा लोगों ने इसके लिए रजिस्टर किया है। कंपनी ने हर हफ्ते रिटेल स्टोर्स पर 50 लाख जियो फोन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।

 जियो फोन की खासियत

जियो फोन की खासियत

जियो के फीचर फोन में 2.4 इंच की क्यूवीजीए डिस्प्ले दी गई है। इसमें न्यूमेरिक कीपैड के साथ 4 नेविगेशन बटन दिया गया है। फोन में रियर कैमरा, टॉर्च लाइट और एफएम रेडियो भी मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+