क्रिकेट लवर्स के लिए JIO लेकर आया बेहद ही सस्ते प्लान, हर दिन मिल रहा है 3GB डेटा
अगर आप आईपीएल का एक भी मैच मिस नहीं करना चाहते हैं तो Jio आपके लिए धमाकेदार प्लान्स लेकर आया है।

jio cricket plans, इस महीने के अंत में आईपीएल के सीजन की शुरुआत होने वाली है। क्रिकेट के दिवानी पूरे साल इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में जियो अपने क्रिकेट प्रेमियों के लिए शानदार ऑफर लेकर आया है। क्रिकेट के इस टूर्नामेंट को आप जियो सिनेमा पर लाइव देख सकते हैं। इस दौरान अगर आपको अपने डेटा खत्म होने का डर सता रहा है। तो जियो डेटा से जुड़े शानदार क्रिकेट प्लान लेकर आया है। ये सभी रिचार्ज प्लान्स आईपीएल और टीवी चैनल देखने में काफी मदद करेंगे।
जियो यूजर्स को आईपीएल मैच देखने में किसी तरह की रुकावट न आए इसे देखते हुए कंपनी ने नए प्लान में जियो यूजर्स को डेली 3GB डेटा और एडिशन फ्री डेटा वाउचर दे रहा है। अपने कस्टमर्स के लिए जियो के तीन 219, 399 और 999 के क्रिकेट प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स के साथ यूजर्स को कई अन्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं। ये सारे प्लान्स प्रीपेड यूजर्स के लिए हैं।

219 वाला क्रिकेट प्लान
कंपनी 219 वाले जियो क्रिकेट प्लान में अपने यूजर्स को हर दिन 3 जीबी डेटा दे रहा है। यह जियो का 3 जीबी डेटा ऑफर वाला सबसे सस्ता प्लान है। जियो अपने इस प्लान में यूजर्स को 14 दिनों तक 3 जीबी डेटा मुहैया कराएगा। इस प्लान के साथ कस्टमर को 25 रुपये के फ्री वाउचर के जरिए 2 जीबी फ्री डेटा का लाभ उठा सकते हैं। यही नहीं इस प्लान में कंपनी अपने यूजर्स को अनलिमिडेट वॉयस कॉलिंग की सुविधा दे रही है।
399 वाला क्रिकेट प्लान
जियो अपने इस प्लान में यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ हर दिन 3 जीबी डेटा दे रहा है। इस प्लान के साथ जियो अपने ग्राहकों को एडिशनल ऑफर के साथ 61 रुपये फ्री बाउचर दे रही है। जिसमें 6 जीबी डेटा दिया जाता है। इस प्लान में भी आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। प्रति दिन 100 एसएमएस और JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud जैसी सुविधा मिलेगी।
999 वाला क्रिकेट प्लान
अगर आप पूरे सीजन आईपीएल का मजा बिना किसी रुकावट के लेना चाहते हैं। तो जियो का 999 वाला क्रिकेट प्लान सबसे बेस्ट है। इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 84 दिन की वैलिडिटी दी जा रही है। यूजर्स को हर दिन 3 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान में भी आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। प्रति दिन 100 एसएमएस और JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud जैसी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में 241 रुपये का फ्री बाउचर मिलता है। जिससे यूजर्स 40 जीबी तक का डेटा ले सकते हैं।

जियो के एड ऑन प्लान्स
इस प्लान के अलावा जियो की तरफ से क्रिकेट ऐड ऑन डेटा प्लान्स भी जारी किए गए हैं। जियो 222 रुपए के रिचार्ज पर 50GB डेटा दे रहा है। इसकी वैलिडिटी मौजूदा प्लान की वैधता तक रहेगी। वहीं, 444 रुपए के रिचार्ज से 60 दिनों की वैलिडिटी के साथ डेटा वाउचर में 100GB डेटा मिल रहा है। तीसरा प्लान 667 रुपए वाले में 150GB डेटा मिल रहा है और इसकी वैलिडिटी 90 दिनों की है।












Click it and Unblock the Notifications