Jio धमाका, जियो फाइबर के इस प्लान से लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, अनलिमिटेड डेटा के साथ मिलेंगे ये फायदे
Jio धमाका, जियो फाइबर के इस प्लान से लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, अनलिमिटेड डेटा के साथ मिलेंगे ये फायदे
नई दिल्ली। अपने सस्ते और किफायती प्लान के साथ रिलायंस जियो हमेशा से ग्राहकों को आकर्षित करता रहा है। अब टेलीकॉम क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस जियो ने जियोफाइबर पोस्टपेड ग्राहकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। Jio Fiber यूजर्स के लिए कंपनी ने एंटरटेनमेंट बोनांजा प्लान लॉन्च करने का ऐलान किया है। 22 अप्रैल से जियो फाइबर्स यूजर्स इस धमाकेदार बोनांजा प्लान का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस प्लान को नए और पुराने यूज्रस इस्तेमाल कर सकेंगे। जियो ने इसे जियो फाइबर पोस्टपेड कैटेगरी में लॉन्च किया है।

जियो फाइबर का धमाकेदार प्लान
जियो के इस बोनांजा प्लान में नए ग्राहकों को जीरो कॉस्ट पर एंट्री मिलेगी। इस प्लान की शुरुआत 399 रुपए से हो रही है। इस प्लान के साथ आपको एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिलेगा। इस प्लान के साथ यूजर्स को 14 OTT चैनल्स का एक्सेस मिलता है। ये प्लान खासकर पोस्टपेड यूजर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं, जिसमें उन्हें गेटवे राउटर, सेट ऑफ बॉक्स, फ्री इंस्टॉलेशन की सर्विस मिलती है।

बेसिक प्लान में एंटरटेंनमेंट का त़ड़का
जियो फाइबर से 399 और 699 रुपए वाले दो बेसिक प्लान पेश किए थे, जिसमें लोगों को 30 और 100 MBPS की स्पीड मिलती थी। अब कंपनी ने इस प्लान में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने का ऐलान किया है, यानी आपको इन प्लान्स के साथ कई ओटीटी चैनल्स देखने को मिलेगें। जियो फाइबर के 399 रुपए वाले प्लान में अभी आपको अनलिमिटेड हाई-स्पीड डेटा मिलता है, लेकिन अगर आप इस प्लान के साथ एंटरटेंनमेंट का भी मजा लेना चाहते हैं तो इसमें 100 या 200 रुपए अधिक खर्च करने होंगे। इस एक्सट्रा पेमेंट को करके आप 14 ओटीटी ऐप्स के जरिए मनोरंजन का मजा ले सकते हैं।

कौन-कौन से चैनल
अगर आप 399 रुपए वाले प्लान के साथ 30 एमबीपीएस स्पीड का इंटरनेट मिलता है, वहीं 100 रुपए का अतिरिक्त पेमेंट करते हैं तो आपको 6 OTT चैनेल देखने का मौका मिलेगा। वहीं अगर 200 रुपए का पेमेंट करते हैं तो 14 OTT ऐप शामिल किए जाएंगे। जिसमें डिज़्नी+ हॉटस्टार, Zee5, Sonyliv, Voot, Sunnxt, Discovery+, Hoichoi, ऑल्ट बालाजी, Eros Now, Lionsgate, ShemarooMe, Universal+, Voot Kids, JioCinema है। 22 अप्रैल से ये प्लान उपलब्ध हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications